सुबह खाली पेट अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे- Subah Khali Pet Akhrot Khane Ke Jabardast Fayde

सुबह खाली पेट अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

अखरोट (Walnuts) एक ड्राई फ्रटूस (Dry Fruits) है, जिसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माान जाता है। वैसे तो आप अखरोट का सेवन दिन भर में किसी भी समय कर सकते हैं, लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करते हैं, तो यह ज्यादा लाभदायक साबित होता है। सुबह खाली पेट अखरोट के सेवन से याददाश्त भी तेजी होती है। अखरोट में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कॉपर, ओमेगा-3 फैटी एसिड, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फॉस्फोरस, सेलेनियम, और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। जानिए सुबह खाली पेट अखरोट खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

किस तरह करें अखरोट का सेवन

अखरोट को कच्चा खाने की बजाए अगर भिगोकर खाया जाए, तो यह ज्यादा फायदेमंद साबित होते हैं। इसके लिए रात में 2 अखरोट को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए। फिर सुबह खाली पेट इसका सेवन कर लेना चाहिए।

सुबह खाली पेट अखरोट खाने के जबरदस्त फायदे (Subah Khali Pet Akhrot Khane Ke Jabardast Fayde In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट अखरोट पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर की काफी मात्रा पाई जाती है। इसलिए सुबह अखरोट का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की समस्या से भी छुटकारा मिल जाता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

अखरोट में कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज होने का खतरा होता है कम

सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से शुगर लेवल (Sugar Level) कंट्रोल होता है। साथ ही इसके सेवन से डायबिटीज होने की संभावना भी कम हो जाती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को अखरोट खाने की सलाह दी जाती है।

हार्ट होता है मजबूत

सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से हार्ट (Heart) संबंधी बीमारी होने का खतरा कम होता है और हार्ट भी मजबूत होता है। साथ ही अखरोट बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

याददाश्त तेज होती है

अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन ई पाया जाता है। जिसके सुबह खाली पेट सेवन से ब्रेन एक्टिव रहता है। साथ ही याददाश्त (Memory) भी तेज होती है।

वजन होता है कम

सुबह खाली पेट अखरोट का सेवन करने से वजन को आसानी से कम किया जा सकता है। क्योंकि अखरोट में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो वजन कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava