सुबह खाली पेट भुने चने खाने से दूर होती है ये बीमारियां-Subah Khali Pet Bhune Chane Khane Se Dur Hoti Hai Ye Bimari

सुबह खाली पेट भुने चने खाने से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट भुने चने खाने से दूर होती है ये बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

भुना चना (Bhuna Chana) स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। भुना चना खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। भुने चने में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन डी, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होते हैं। जानिए सुबह खाली पेट भुने चने खाने से क्या-क्या लाभ होते हैं।

सुबह खाली पेट भुने चने खाने से दूर होती है ये बीमारियां (Subah Khali Pet Bhune Chane Khane Se Dur Hoti Hai Ye Bimari In Hindi)

पेट के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट भुना चना पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही अपच और एसिडिटी की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है

भुने चने में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बचा जा सकता है।

शुगर लेवल होता है कंट्रोल

भुने चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई शुगर का मरीज सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करता है, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

सुबह खाली पेट भुने चने का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि भुने चने में आयरन काफी मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए इसका रोजाना सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

सुबह खाली पेट रोजाना भुने चने का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। अगर किसी को कमजोरी महसूस होती है, तो उसे रोजाना भुने चने का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।