सुबह खाली पेट देसी घी खाने के 5 फायदे-Subah Khali Pet Desi Ghee Khane Ke 5 Fayde

सुबह खाली पेट देसी घी खाने के 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट देसी घी खाने के 5 फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

देसी घी (Desi Ghee) का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। साथ ही ज्यादातर लोगों को रोटी में देसी घी लगाकर खाने की आदत होती है। लेकिन देसी घी सिर्फ खाने में स्वाद को नहीं बढ़ाता है, बल्कि देसी घी का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से भी काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन किया जाए, तो यह स्वास्थ्य को ज्यादा लाभ पहुंचाते हैं। क्योंकि देसी घी में ओमेगा-3, ओमेगा-9 फैटी एसिड, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती हैं। जानिए सुबह खाली पेट देसी घी खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट देसी घी खाने के 5 फायदे (Subah Khali Pet Desi Ghee Khane Ke 5 Fayde In Hindi)

हड्डियां होती हैं मजबूत

सुबह खाली पेट देसी घी खाने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती हैं। ऐसे में अगर किसी को कमजोर हड्डियों की शिकायत हो, तो उसे सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करना चाहिए।

त्वचा संबंधी बीमारियां होती हैं ठीक

सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। घी के सेवन से ड्राई स्किन, त्वचा पर लालिमा और त्वचा पर खुजली जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। अगर किसी को त्वचा संबंधी कोई बीमारी (Skin Problems) हो, तो उसे सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करना चाहिए।

बालों के लिए फायदेमंद

देसी घी में कई ऐसे विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। खाली पेट देसी घी के सेवन से बाल मजबूत होते हैं, साथ ही बाल झड़ने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

गठिया की शिकायत होती है दूर

सुबह खाली पेट देसी घी का सेवन करने से गठिया और जोड़ों के दर्द की शिकायत से छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि देसी घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो हड्डियों को मजबूती देता है। साथ ही ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) की संभावना को कम करता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सुबह खाली पेट देसी घी का रोजाना सेवन करने से पेट संबंधी बीमारियां ठीक होती हैं। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। जिससे पेट दर्द, एसिडिटी, कब्ज जैसी शिकायतों से भी छुटकारा मिल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava