सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे-Subah Khali Pet Kismis Khane Ke Fayde

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

किशमिश (Raisins) एक बेहद फायदेमंद ड्राई फ्रूटस (Dry Fruits) है। किशमिश का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। किशमिश की तासीर गर्म होती है। इसलिए किशमिश का सेवन सर्दियों के मौसम में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लेकिन अगर कोई किशमिश का सेवन सुबह खाली पेट करता है, तो इससे कई बीमारियां दूर होती है।

किशमिश में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, कॉपर, विटामिन-बी6 और मैंगनीज के साथ-साथ कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए किशमिश के सेवन से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। जानिए सुबह खाली पेट किशमिश खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

सुबह खाली पेट किशमिश खाने के फायदे (Subah Khali Pet Kismis Khane Ke Fayde In Hindi)

हड्डियां होती है मजबूत

किशमिश में कैल्शियम की मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसके सेवन से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है। इसके लिए रात में किशमिश को पानी में भिगोकर रख देना चाहिए फिर सुबह उसका सेवन करना चाहिए। इससे हड्डियां मजबूत होती है, साथ ही जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिलता है।

खून की कमी होती है दूर

अगर किसी को एनीमिया (Anemia) यानी खून की कमी की शिकायत होती है, तो उसको सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करना चाहिए। रोजाना नियमित रूप से किशमिश का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

पाचन शक्ति होती है मजबूत

किशमिश में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन शक्ति (Digestion) मजबूत होती है। साथ ही कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्या नहीं होती है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और यह सोडियम के प्रभाव को कम करता है। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

शरीर को मिलती है एनर्जी

अगर कोई सुबह खाली पेट किशमिश का सेवन कर ले, तो उससे दिन भर शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। किशमिश का सेवन करने से कमजोरी महसूस नहीं होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now