शुगर कम होने के लक्षण- Sugar kam hone ke lakshan

शुगर कम होने के लक्षण ( फोटो- TV9 )
शुगर कम होने के लक्षण ( फोटो- TV9 )

शुगर कम होने का खतरा सिर्फ डायबिटीज ( diabetes) मरीजों को ही नहीं बल्कि स्वस्थ्य व्यक्तियों को भी सकता है। ब्लड शुगर के कम होने की स्थिति को हाइपोग्लाइसीमिया (hypoglycaemia) कहा जाता है। ब्लड शुगर( blood sugar) कम होने की वजह से कई गंभीर बीमारियां भी हो सकती है। हमारे शरीर में शुगर एनर्जी का मुख्य स्त्रोत होता है। शुगर बल्ड के सहारे शरीर के सभी अंगों तक पहुंचता है। शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ जाना भी खतरनाक होता है और शुगर का कम होना भी खतरनाक साबित होता है।

शुगर कम होने के लक्षण ( sugar kam hone ke lakshan in hindi)

अधिक भूख लगना

अगर भरपूर खाना खाने के बाद भी ऐसा लगता है कि पेट खाली है और अचानक फिर से तेज भूख लग जाती है। तो यह शुगर कम होने के लक्षण हो सकते हैं।

नींद न आना

जिनको नींद नहीं आती या फिर सोते समय रात में बेचैनी महसूस होती है, उनका भी शुगर लेवल कम हो सकता है। यह भी शुगर कम होने के एक लक्षण माने जाते है।

अचानक मूड बदलना

जिनको शुगर कम होने की शिकायत होती है उनका मूड अचानक (mood swing) से बदल जाता है। अगर आपको लगता है कि आपका मूड अचानक बदल रहा है, तो यह भी ब्लड शुगर कम होने के लक्षण है।

अधिक पसीना आना

जिनका शुगर कम होता है उनको अधिक पसीना (Sweat) आने की शिकायत होती है। अगर आपको बिना कोई काम किए पसीना आने लगे तो यह भी शुगर कम होने के लक्षण हो सकते है।

चक्कर आना

जिनको शुगर की कमी होती है उनको अक्सर कर चक्कर आने और आंखों के सामने अंधेरा छाने की शिकायत होती है। अगर किसी के साथ ऐसा हो तो उनको ब्लड शुगर चेक करवा लेना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now