शुगर में गोंद कतीरा के फायदे 

शुगर में गोंद कतीरा के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
शुगर में गोंद कतीरा के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

गोंद कतीरा का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को शुगर की समस्या है और इसके अलावा किसी को हार्ट डिजीज, यूरिनरी इन्फेक्शन और महिलाओं में होने वाली कोई समस्या है, तो इसे दूर करने के लिए गोंद कतीरा बहुत फायदेमंद माना जाता है। गोंद कतीरा में मौजूद गुण गर्मियों में लू और सन स्ट्रोक से भी बचाने का काम करता है। गोंद कतीरा में कैल्शियम, मैग्नीशियम, फोलिक एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं शुगर में गोंद कतीरा के फायदे।

शुगर में गोंद कतीरा के फायदे : Sugar Me Gond Katira Khane Ke Fayde In Hindi

ब्लड शुगर कम करता है - गोंद कतीरा में कुछ ऐसे गुण मौजूद होते हैं,जो ब्लड शुगर Blood Sugar या डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। आपको बता दें, इसमें मौजूद फाइबर वजन को नियंत्रित रखता है और शरीर में फैट कम करने में मदद करता है।

शरीर की एनर्जी बढ़ाए - गोंद कतीरा में कार्ब्स और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। अगर आप गोंद कतीरा को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे आपको कमजोरी या एनर्जी Energy की कमी में फायदा मिलेगा।

वजन कम करने में मदद मिलती है - अगर किसी व्यक्ति को डायबिटीज या शुगर Sugar है तो उसे अपने वजन को नियंत्रित रखना चाहिए। डायबिटीज में बहुत ज्यादा वजन बढ़ाने से मरीज की परेशानियां बढ़ सकती हैं। आपको बता दें, गोंद कतीरा में डायटरी फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है, जिसका सेवन करने से आपका वजन नियंत्रण में रहता है। गोंद कतीरा खाने से आपका पेट भरा हुआ रहता है और बार-बार भूख नहीं लगती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now