शुगर में सौंफ के फायदे : Sugar Me Saunf Ke Fayde

शुगर में सौंफ के फायदे (फोटो - india tv)
शुगर में सौंफ के फायदे (फोटो - india tv)

शुगर की बीमारी होने पर इसका पूरी तरह से ठीक होना नामुमकिन है। बस इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने खानपान में सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। आजकल भारत में डायबिटीज (Diabetes) एक कॉमन बीमारी बनती जा रही है। जिसमें बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक इस रोग से ग्रस्त हो रहे हैं। इस बीमारी के होने के कई कारण हैं, जो व्यक्ति में शुगर की बीमारी के होने की संभावनाओं को बढ़ाता है। जैसे लोगों की अनुवांशिक, बेतरतीब जीवनशैली, अनहेल्दी खानपान, एक्सरसाइज में कमी, शारीरिक रूप से एक्टिव ना होना, मोटापा आदि। डायबिटीज (Diabetes) होने पर शरीर में ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar level) बढ़ने लगता है, जिसे नियंत्रण में रखना जरूरी है। ऐसे में शुगर को कंट्रोल करने के लिए सौंफ का इस्तेमाल किया जा सकता है। जानते हैं शुगर में सौंफ के फायदे।

शुगर में सौंफ के फायदे : Sugar Me Saunf Ke Fayde In Hindi

अगर किसी व्यक्ति को शुगर की बीमारी है, तो उसे सौंफ का सेवन करना शुरू कर देना चाहिए। सौंफ (fennel seeds) खाने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल (Saunf Controls Sugar Level) में रहता है। दरअसल, बता दें कि सौंफ में फाइटोकेमिकल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी माने गए हैं।

शुगर के पेशेंट इस तरह करें सौंफ का सेवन -

1 . शुगर के मरीज खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ खा सकते हैं।

2 . चाय में डालकर भी सौंफ का सेवन किया जा सकता हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।