सूजी खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ

सूजी खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)
सूजी खाने के स्वास्थ्य लाभ(फोटो-Sportskeeda hindi)

सूजी (Semolina) का उपयोग हलवा, इडली, उपमा जैसे स्वादिष्ट व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सूजी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि सूजी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। सूजी का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, वजन कम होता है। साथ ही सूजी का सेवन कई और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि सूजी में फाइबर, विटामिन बी, विटामिन ई, फास्‍फोरस, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन, विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं सूजी खाने के क्या-क्या स्वास्थ्य लाभ होते हैं।

सूजी खाने के 7 स्वास्थ्य लाभ-Suji Khane Ke Swasthya Laabh In Hindi

वजन कम करने में मददगार

अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको सूजी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सूजी में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अपने खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है, इसलिए ऐसे में अगर डायबिटीज के मरीज सूजी का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

आयरन की कमी होती है दूर

शरीर में आयरन (Iron) की कमी के कारण खून की कमी हो जाती है, लेकिन अगर आप नियमित रूप से सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में आयरन की कमी नहीं होती है। क्योंकि सूजी में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

सूजी में जिंक, मैग्नीशियम, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सूजी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने के लिए सूजी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में नियासिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार साबित होता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सूजी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

सूजी का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूजी एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। साथ ही सूजी का सेवन करने से शरीर में रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। जो हार्ट अटैक और हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications