सूखा धनिया खाने के फायदे : Sukha Dhaniya Khane Ke Fayde

सूखा धनिया खाने के फायदे (फोटो - web dunia)
सूखा धनिया खाने के फायदे (फोटो - web dunia)

हरा धनिया हो या सूखा धनिया दोनों का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि सूखा धनिया हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। धनिया पाउडर की तासीर ठंडी होती है इसलिए इसके सेवन से पेट के इंफेक्शन, एसिडिटी और शरीर की जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके अलावा धनिया के सेवन से यूरिन इंफेक्शन, ब्लड शुगर और पेट की जलन जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। जानते हैं सूखा धनिया खाने के फायदे।

सूखा धनिया खाने के फायदे : Sukha Dhaniya Khane Ke Fayde In Hindi

पेट संबंधित समस्या के लिए - गैस की समस्या और पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए धनिया लाभकारी होता है। इसके लिए 2 कप पानी लेकर उसमें जीरा और धनिए के पत्ते डालें। इसके बाद चाय की पत्ती और सौंफ डालकर 2 मिनट तक उबालें। स्वादानुसार शक्कर मिलाएं और अदरक भी डालें। इस मिश्रण का सेवन करें।

आंखों की समस्या - धनिया आंखों की जलन को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए एक प्रकार का चूर्ण तैयार करना पड़ेगा। चूर्ण तैयार करने के लिए सौंफ, मिश्री तथा धनिये के बीजों को बराबर मात्रा में लेकर उसे पीस लें। अब इस चूर्ण को भोजन के बाद खाएं। इसका सेवन करने से आंखों व हाथ पैरों की जलन से छुटकारा पाया जा सकता है।

नकसीर दूर करने में सहायक - नकसीर होने पर इस समस्या से आराम पाने के लिए धनिये का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए धनिया लें, अब इसमें लगभग चुटकी भर कपूर मिला लें। इसके बाद इनको पीस लें, इससे बने रस को छान कर अलग कर लें। इस पेस्ट को नाक के ऊपरी हिस्से पर लगा लें।

पेशाब साफ करता है - अगर किसी व्यक्ति के पेशाब में पीलापन ज्यादा आ रहा है तो, सूखा धनिया पीसकर 1 ग्लास पानी में 2 चम्मच पिसा हुआ धनिया मिला लें। फिर इसे 5 से 7 मिनट तक उबाल लें और ठंडे होने पर इसे छान लें। सुबह और शाम इस पानी को पीने से लाभ होगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।