स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए: Swasth rehne ke liye kya khaana chahiye

फोटो: Medical Express
फोटो: Medical Express

स्वस्थ रहना हर कोई चाहता है और स्वस्थ रहने के लिए आपको कोई बहुत बड़े बदलाव नहीं करने होते हैं। अगर आप खुद पर ध्यान दें और अपनी सेहत पर थोड़ा वक्त दें तो आपको स्वस्थ काया और निरोगी जीवन का आशीर्वाद मिल सकता है। इसके लिए आपको अपने पसंदीदा फास्ट फूड को छोड़ना होगा।

ये भी पढ़ें: दिन में सोना चाहिए या नहीं: Din mein Sona Chahie ya Nahin

स्वस्थ भोजन आजकल हर जगह दिया जाता है या कम से कम ऐसा प्रचार तो किया ही जाता है। इसकी वजह से सेहत पर काफी असर पड़ता है। ये समय कोरोना वायरस का है जहाँ स्थितियाँ बुरी हैं और इंसान त्राहि त्राहि कर रहा है। ऐसे में क्या आपको अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखना चाहिए?

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस के समय में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है

अगर आपका जवाब हाँ है तो फिर बड़ा सवाल ये है कि अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए आप ऐसा क्या कर रहे हैं जिससे सबको या कम से कम आपको आराम मिले। अगर आप अब भी बुरी चीजों का सेवन कर रहे हैं तो आपको उसे तुरंत रोक देना चाहिए और इन चीजों को आदत का हिस्सा बनाना चाहिए।

स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए

ओट्स

ओट्स ना सिर्फ हेल्थी होते हैं बल्कि इनमें काफी अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ये फाइबर आपको कई परेशानियों से बचाता है और आपकी इम्यूनिटी को भी बचाता है। ये जिंक से भरपूर होता है और आपको एनीमिया से बचाता है। इसके साथ साथ ये शुगर से भी आपकी रक्षा करता है और बुरी चीजें खाने से भी आपको रोकता है।

दही खाएं

प्रोटीन की अद्भुत मात्रा से भरपूर दही आपकी सेहत के लिए एकदम सही है। बैक्टीरिया से भी आपको दही बचाता है और अगर आप प्रतिदिन दही खाते हैं तो आपको सर्दी जुखाम जल्दी नहीं हो पाता है। कैल्शियम से भरपूर दही हड्डियों के लिए बेहद लाभकारी होता है जो एक अच्छी बात है।

ग्रीन टी का करें सेवन

मेटाबोलिज्म को बढ़ाने वाली ग्रीन टी किसी भी अन्य चाय या कॉफी से बेहतर है। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है और आपकी सेहत पर इससे कोई भी बुरा असर नहीं पड़ता है। ये अल्जाइमर का भी इलाज करती है और बॉडी को भी डिटॉक्स करती है जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है, त्वचा साफ होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें

Edited by Amit Shukla