छाती में गैस के 5 लक्षण और 5 घरेलू उपाय

छाती में गैस के लक्षण और घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाती में गैस के लक्षण और घरेलू उपाय(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से गैस की समस्या ज्यादातर लोगों में देखने को मिलती है। बता दें कि शरीर से जब गैस बाहर निकल नहीं पाता है, तो यह शरीर में चारों तरफ घूमने लगता है। गैस की वजह से शरीर के किसी भी हिस्से में दर्द हो सकता है। वहीं, जब छाती में दर्द होता है, तो लोग इसे हार्ट अटैक मान लेते हैं। लेकिन छाती में दर्द गैस के कारण भी हो सकता है। छाती में गैस चढ़ना भी हार्ट अटैक के दर्द जैसा दर्दनाक हो सकता है। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं छासी में गैस के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इससे निजात पाने का घरेलू उपाय क्या-क्या है।

youtube-cover

छाती में गैस के 5 लक्षण और 5 घरेलू उपाय-Symptoms And Home Remedies For Gas In The Chest In Hindi

छाती में गैस के लक्षण

1- खट्टी डकार आना

2- सीने में भारीपन महसूस होना

3- घबराहट होना

4- छाती में जलन होना

5- पेट फूलना

छाती के गैस का घरेलू इलाज

अजवाइन का पानी

छाती में गैस की शिकायत होने पर अगर आप अजवाइन के पानी (Ajwain Water) का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि अजवाइन में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो गैस की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं।

हींग और काला नमक

अगर आप छाती में गैस की समस्या से परेशान हैं, तो आपको हींग (Hing) और काले नमक (Black salt) का सेवन करना चाहिए। जी हां अगर भुनी हींग और काला नमक का गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे गैस की समस्या से निजात मिलता है।

अदरक

छाती में गैस की शिकायत होने पर अदरक (Ginger) के रस का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि अदरक का रस पीने से गैस से छुटकारा मिल जाता है।

लहसुन

लहसुन (Garlic) का सेवन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जी हां लहसुन में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो गैस को बनने से रोकते हैं और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त बनाते हैं।

गर्म पानी में नींबू

गैस बनने पर गर्म पानी में नींबू (Lemon and hot water) मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। क्योंकि इस मिश्रण में मौजूद गुण गैस की समस्या से निजात दिलाने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications