दांत में कीड़ों की समस्या है बेहद कष्टदायी, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा 

दांत में कीड़ों की समस्या है बेहद कष्टदायी, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
दांत में कीड़ों की समस्या है बेहद कष्टदायी, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

चेहरे की तरह ही दांतों की देखभाल भी बहुत जरूरी होती है। दांतों में थोड़ी सी भी तकलीफ होती है, तो खाने में बहुत मुश्किल होने लगती है और अगर दांत में कीड़े लग जाएं, तो ये बहुत बड़ी परेशानी बन सकती है। दांतों में कीड़े लगना यानी, कुछ समय में दांत खराब होना। दांत में कीड़े लगने से धीरे धीरे दांत खोकले पड़ने लगते हैं। जो कि कुछ समय बाद बहुत परेशान कर सकते हैं। दांतों की ये परेशानी आजगल बच्चों से लेकर बड़ों तक होने लगी है। अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस लेख को जरूर पड़े और कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाएं। तो चलिए जानते हैं।

दांत में कीड़ों की समस्या है बेहद कष्टदायक, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा The problem of insects in the teeth is very painful, get rid of these home remedies in hindi

नमक के पानी से करें कुल्ले (Gargle with salt water) - नमक के पानी से कुल्ला करने से दांतों में लगे कीड़े धीरे धीरे खत्म होने लगते हैं। इसके लिए पानी को गुनगुना करें और उसमें एक छोटी चम्मच नमक डालें और रात में सोते समय इस पानी से कुल्ला करें।

लौंग का तेल (Clove oil) - लौंग का तेल बहुत फायदेमंद होता है। अगर आपके दांतों में भी कीड़े लगे हैं, तो आप लौंग के तेल को कीड़े वाली जगह पर लगाएँ। इससे धीरे धीरे कीड़े दांतों की सतह को छोड़ने लगेंगे।

मुलेठी का करें उपयोग (Use mulethi) - मुलेठी में एंटी माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं। इसको चबाने से दांतों में लगे कीड़े नष्ट होते हैं। इतना ही नहीं इसके उपयोग से मुंह की दुर्गंध भी दूर होती है।

लहसुन का उपयोग (Use garlic) - हम सभी जानते हैं कि लहसुन में बहुत से गुण मौजूद होते हैं। ये एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-बायोटिक गुणों से भरपूर होता है। इसके अलावा लहसुन दर्द से भी राहत दिलाता है। दांतों में कीड़ा लग जाने पर लहसुन की दो कली को उसी दांत से चबाएं जिसमें कीड़े लगे हों।

सरसों का तेल है लाभकारी (Mustard oil) - सरसों के तेल में बहुत से गुण होते हैं। सरसों के तेल में यदि एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर कीड़े लगे दांतों पर लगाया जाए, तो इससे दांतों से कीड़े साफ होने लगते हैं। इसका उपयोग आप सुबह और रात में सोते समय कर सकते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।