मानसून में इन फलों-सब्जियों से बना लें दूरी- Monsoon Me In Falo-Sabjiyo Se Bana Le Duri

मानसून में इन फलों-सब्जियों से बना लें दूरी(फोटो-Sportskeeda hindi)
मानसून में इन फलों-सब्जियों से बना लें दूरी(फोटो-Sportskeeda hindi)

मानसून (Monsoon) में बारिश के फुहारों का मजा ही कुछ और होता है, बारिश गर्मी से राहत दिलाती है। इसलिए बारिश का मौसम कई लोगों को पसंद भी होता है। लेकिन बारिश के मौसम में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बहुत बढ़ जाता है। इसलिए ऐसे में बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल और सब्जियां (fruits and vegetables) भी ऐसी होती है, जिनका सेवन बारिश के मौसम में नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि कुछ फल और सब्जियों में नमी की वजह से कीड़े पड़ जाते हैं, इसलिए इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए जानते हैं मानसून में कौन-कौन से फल और सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए।

मानसून में इन फलों-सब्जियों से बना लें दूरी

हरी पत्तेदार सब्जियां

हरी पत्तेदार सब्जियों (Green Leafy Vegetables) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि हरी पत्तेदार सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं मानसूम में हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि बारिश के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियां जल्दी खराब हो जाती है और उनमें छोटे-छोटे कीड़े भी लग जाते हैं।

तरबूज

गर्मी के मौसम में तरबूज (Watermelon) का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप मानसून में तरबूत का सेवन करते हैं, तो यह काफी हानिकारक साबित होता है। क्योंकि बारिश के मौसम में तरबूज का सेवन करने से पेट से जुड़ी बीमारियां हो सकती है।

आम

आम (Mango) के दिवाने छोटे से लेकर बड़े तक सभी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश के मौसम में आम का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि बारिश के मौसम में आम खराब होने लगते हैं और उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से पेट संबंधी समस्याएं हो सकती है।

खरबूजा

बारिश के मौसम में खरबूज (Muskmelon) का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि खरबूज में पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है और बारिश में पानी से भरपूर फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसलिए अगर आप बारिश में खरबूज का सेवन करते हैं, तो इससे आप बीमार हो सकते हैं।

पत्ता गोभी और फूल गोभी

पत्ता गोभी (cabbage) और फूल गोभी (Cauliflower) से बनी सब्जियां खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश के मौसम में पत्ता गोभी और फूल गोभी का सेवन नहीं करना चाहिए। जी हां क्योंकि इन दोनों ही सब्जियों में छोटे-छोटे कीड़े पड़ जाते हैं, जो पेट के लिए हानिकारक साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।