गर्दन के पीछे इन कारणों से हो सकती है गाँठ, आज ही बरतें सावधानी 

गर्दन के पीछे इन कारणों से हो सकती है गाँठ, आज ही बरतें सावधानी
गर्दन के पीछे इन कारणों से हो सकती है गाँठ, आज ही बरतें सावधानी

शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ बनना खतरनाक हो सकता है। ये गांठ शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। गर्दन, हाथ, कंधे, जांघ, या फिर कमर पर भी गांठ बन सकती है। यदि आपको भी ऐसी कोई गांठ आपके शरीर पर दिख रही है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। आज इस लेख में हम बात करेंगे गर्दन के पीछे की गांठ के बारे में। कई बार गर्दन के पीछे गांठ जैसा महसूस होता है। इस गांठ के आसपास के हिस्से में सूजन और लालिमा नजर आ सकती है। कई बार तो ये गांठ चर्बी वाली भी हो सकती है। जिसे लाइपोमा कहते हैं। तो कई बार इसमें पस जमा हो सकता है। अगर समय पर इलाज न किया जाए, तो ये गांठ बड़ी भी हो सकती है। शरीर के किसी भी हिस्से में गांठ को कैंसर का लक्षण माना जाता है, लेकिन हर गांठ कैंसरस नहीं होती है। इसलिए, अगर गर्दन के पीछे गांठ हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपको भी गर्दन के पीछे गांठ जैसा महसूस हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि गर्दन के पीछे गांठ होने के क्या कारण हो सकते हैं।

गर्दन के पीछे इन कारणों से हो सकती है गांठ, आज ही बरतें सावधानी These reasons can cause a knot behind the neck, be careful today itself in hindi

एक्ने - अक्सर गर्दन के पीछे गांठ होने का कारण एक्ने या पिंपल भी हो सकता है। कई बार ये हार्मोनल बदलाव की वजह से भी एक्ने होने लगते हैं। अगर आपको भी गर्दन के पीछे गांठ महसूस हो रही है, तो हो सकता है कि ये एक्ने की समस्या हो। लेकिन अगर ये गांठ लगातार बढ़ रही है और इसके कारण बुखार आ रहा है, तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

मोल्स (Moles) - शरीर पर मोल्स यानी तिल होना बहुत आम बात है। लेकिन कई बार ये कैंसर भी हो सकता है। गर्दन पर गांठ महसूस होने पर किसी डॉक्टर से संपर्क करें और जांच करवाएं।

सिस्ट की समस्या - गर्दन के पीछे गांठ की समस्या सिस्ट के कारण भी हो सकती है। कभी भी सिस्ट होने पर उसे दबाना नहीं चाहिए, वरना इससे इंफेक्शन फैल सकता है। कई लोगों में सिस्ट की समस्या बार-बार हो सकती है, जिससे तकलीफ बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए, सिस्ट वाली जगह को बार-बार छुए नहीं और डॉक्टर से संपर्क करें।

मसल नॉट्स - आजकल लोगों में मसल्स नॉट की समस्या बढ़ती जा रही है। जो कि गांठ का कारण भी बन सकती है। कई बार मांसपेशियों के खींचने के कारण मसल नॉट्स बन सकती है। इसके अलावा पानी कम पीना, चोट के कारण, तनाव के कारण भी मसल नॉट बन सकती है। कई बार कुछ लोगों को मसल नॉट में तेज दर्द की समस्या भी हो सकती है। इसे डॉक्टर को जरूर दिखाएँ।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।