गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद है ये आटा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान- Gehun ke aate se jayde fayedemand hai ye aata

गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद है ये आटा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान
गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद है ये आटा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान

ज्यादातर लोग गेहूं के आटे से बनी रोटी या अन्य चीजों का सेवन करते हैं। लेकिन, गेहूं के अलावा अन्य अनाजों की रोटियां भी खाने से शरीर को पौष्टिक चीजें मिलती हैं। गेहूं के अलावा मक्का और बाजरे की भी रोटियों को खूब पसंद किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार खुद को सेहतमंद रखने के लिए हमें माइक्रो न्यूट्रिएंट्स और माइक्रो न्यूट्रिएंट्स यानी कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, फैट, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर भोजन का सेवन करना चाहिए। फाइबर या अन्य पोषक तत्वों से भरपूर यह असर वजन कम करने के साथ ही शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं। आज हम जानेंगे गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद और कौन से आटे होते हैं।

गेहूं के आटे से ज्यादा फायदेमंद है ये आटा, फायदे जान रह जाएंगे हैरान- Gehun ke aate se jayde fayedemand hai ye aata in hindi

मक्के की रोटी के फायदे (benefits of corn bread)

मक्के की रोटी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती है। इसमें फाइबर का भरपूर मात्रा पाया जाता है जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ पेट संबंधी बीमारियों से निजात दिलाता है। इसके साथ ही इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हार्ट को स्वस्थ रखने में मदद करता है। साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।

ज्वार का आटा (Jowar flour keeps the digestive system healthy)

ज्वार में ग्लूटेन की मात्रा शून्य होती है जिसके चलते यह तेजी से वजन कम कर आपको हेल्दी रखने में मददगार होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ज्वार के आटे से बनी रोटी खाने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है जिससे पेट संबंधी बीमारियों से निजात मिलती है।

जौ की रोटी (Barley bread is beneficial for health)

जौ में भरपूर मात्रा में फाइबर, प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, सैलिसिलिक एसिड, फॉस्फोरिक एसिड, पोटेशियम और कैल्शियम पाया जाता है। यह रक्त शर्करा को नियंत्रित कर हृदय संबंधी बीमारियों से निजात दिलाता है और आसानी से पच जाता है। यह त्वचा की रंगत बढ़ाने में भी कारगार होता है। ऐसे में जौ की रोटी आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो सकती।

रागी का आटा (ragi flour for Weight loss)

रागी में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है जो तेजी से वजन कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही ये पाचन में सुधार कर क्रॉनिक हार्ट डिजीज से बचाने में मदद करता है। इसमें ओमेगा एसिड की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है।

चने की रोटी (benefits of gram roti)

हमारे स्वास्थ्य के लिए चना तो फायदेमंद है ही साथ ही इसके रोटी सेवन करने से शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिल सकती है। इसके साथ ही फेफड़ों को भी मजबूत किया जा सकता है। चने में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाई जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।