बची हुई चाय को गर्म करके पीने वाले हो जाएँ सावधान, जानिये इससे होने वाले नुकसान

बची हुई चाय को गर्म करके पीने वाले हो जाएँ सावधान, जानिये इससे होने वाले नुकसान
बची हुई चाय को गर्म करके पीने वाले हो जाएँ सावधान, जानिये इससे होने वाले नुकसान

भारत में चाय का सेवन करना यानी थकान को मिटाना होता है। हर घर में चाय जरूर बनती है। चाय के बिना लोगों की सुबह की शुरुआत नहीं होती है। कई लोग तो दिन में 1 से ज्यादा बार चाय की चुस्की लेना पसंद करते हैं। इसमें से कुछ लोग चाय के इतने ज्यादा प्रेमी होते हैं कि बची हुई चाय को भी गर्म करके पीने लगते हैं। चाय अगर ताजी बनाकर पी जाए, तो उसके नुकसान नहीं होते। लेकिन अगर आप रोजाना चाय को गर्म करके पीने के आदी हैं, तो सावधान हो जाएं। क्योंकि बार बार चाय को गर्म करके पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको इसी बात की जानकारी देंगे कि किस तरह से चाय को गर्म करके पीना सेहत के लिए नुकसानदायक होता है।

बची हुई चाय को गर्म करके पीने वाले हो जाएँ सावधान, जानिये इससे होने वाले नुकसान Those who drink after heating the remaining tea, be careful, know its disadvantages in hindi

एसिडिटी की समस्या Acidity problem - बार बार चाय गरम पीने से आपको एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। चाय को दोबारा गर्म करने से चाय किसी जहर से कम नहीं होती है। इस तरह से चाय पीने से आप कब्ज की समस्या से भी परेशान हो सकते हैं। इसके अलावा आपका इससे बीपी भी बढ़ सकता है।

उल्टी जैसा महसूस होना Feeling nauseous - चाय को दोबारा गर्म करके पीने से उल्टी जैसा महसूस होने लगता है। इससे पेट में ऐंठन भी होने लगती है। अगर आप भी चाय को दोबारा गर्म करके पीते हैं, तो ऐसा करना आज से ही बंद करें।

पोषक तत्व होते हैं खत्म Nutrients run out - चाय को बार बार गर्म करने से उसमें पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। और एसी चाय पीने से आपके शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है।

चाय को किस तरह बनाए - How to make tea

चाय बनने के 10 मिनट के अंदर उसे पी लेना चाहिए ।

बहुत देर तक चाय को पकाना नहीं चाहिए। क्योंकि वो भी सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

चाय को बनाते समय उसकी मात्रा ध्यान में रखते हुए बनाएँ।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।