वेजिटेरियन लोगों को नहीं करनी चाहिए प्रोटीन की कमी की चिंता, इन चीजों के सेवन से करें भरपाई

वेजिटेरियन लोगों को नहीं करनी चाहिए प्रोटीन की कमी की चिंता, इन चीजों के सेवन से करें भरपाई
वेजिटेरियन लोगों को नहीं करनी चाहिए प्रोटीन की कमी की चिंता, इन चीजों के सेवन से करें भरपाई

प्रोटीन की कमी से शरीर कर सकती है। अक्सर जो लोग नॉन वेज खाते हैं, उन्हें प्रोटीन की ज्यादा चिंता नहीं होती है। लेकिन जो लोग नॉन वेज का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें हमेशा ये चिंता बनी रहती है कि कहीं उन्हें प्रोटीन की कमी न हो जाए। लेकिन आपको बता दें कि जो लोग सिर्फ शाकाहारी खाते हैं, उन्हें भी प्रोटीन की कमी की चिंता को अब भूल जाना चाहिए। क्योंकि वेजिटेरियन खाना खाने से भी आप प्रोटीन की कमी को पूरी तरह से दूर कर सकते हैं और वो कैसे हम आपको बताएंगे इस लेख में-

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए वेजिटेरियन करें, इन चीजों का सेवन To remove protein deficiency, do vegetarian, consume these things in hindi

राजमा का करें सेवन (Eat kidney beans) - जो लोग नॉन वेज नहीं खाते हैं, उनके लिए कई बार ये मुश्किल हो जाता है कि प्रोटीन की कमी को पूरा कैसे किया जाए। इसके लिए आप अपने खाने में राजमा को शामिल जरूर करें। राजमा में प्रोटीन की बहुत अधिक मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से प्रोटीन की कमी नहीं होती। सौ ग्राम राजमा में 24 ग्राम प्रोटीन होता है।

सोया (Soya) - शरीर में प्रोटीन की कमी को पूरा करने के लिए आप सोया से बनी कई चीजों का सेवन भी कर सकते हैं। सौ ग्राम सोया में 36.5 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, जो कि काफी अधिक मात्रा होती है।

पीनट बटर (Peanut butter) - पीनट बटर का सेवन करना भी वेजिटेरियन लोगों के लिए एक बहुत अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसके लिए आप पीनट बटर को ब्रेड में लगाकर भी सेवन कर सकते हैं। 100 ग्राम पीनट बटर में 25 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

पनीर का करें सेवन (Eat Paneer) - शाकाहारी लोगों के लिए पनीर प्रोटीन का रिच सोर्स हो सकता है। आप प्रोटीन के लिए नियमित रूप से पनीर का सेवन कर सकते हैं।

youtube-cover

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।