त्रिफला के फायदे : Triphala Ke Fayde

त्रिफला के फायदे : (फोटो - sportskeeda hindi)
त्रिफला के फायदे : (फोटो - sportskeeda hindi)

त्रिफला (Triphala) में तीन औषधियों का मिश्रण है- आंवला, बहेड़ा और हरड़। जो सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। त्रिफला के सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। पेट संबंधी समस्या के साथ - साथ त्रिफला कई अन्य रोगों में राहत दिलाता है। जानते हैं त्रिफला के फायदे।

त्रिफला के फायदे : Triphala Ke Fayde In Hindi

पाचन के लिए - त्रिफला शरीर में पाचन तंत्र को नैचुरली साफ और डीटॉक्सिफाई करता है। इसके गुणों के कारण पेट की सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

इम्युनिटी बढ़ाता है - त्रिफला में मौजूद गुण इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं और शरीर को पोषण प्रदान करते हैं। जिससे शरीर की इम्युनिटी स्ट्रॉन्ग होती है।

स्किन प्रोब्लम्स के लिए - त्रिफला (Triphala benefits) एंटीऑक्सीडेंट का भंडार है। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टी भी है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं, और त्वचा कई रोगों से मुक्त रहती है।

वजन कम करने के लिए - त्रिफला में कोलेसिस्टॉकिन नामक एक कंपाउंड होता है, जो दिमाग को बताता है कि पेट भरा हुआ है। इसलिए हम ज्यादा नहीं खाते, और कैलोरी इन्टेक मैनेज हो जाता है। इसके कारण वजन कम करने में मदद मिलती है।

आंखों के लिए - आज के समय में लोग अक्सर ज्यादा समय मोबाइल में लगे रहते हैं। जिसकी वजह से आंखों पर असर पड़ता है। ऐसे में त्रिफला बहुत लाभकारी है। त्रिफला के पानी से आंख धोने से बहुत लाभ मिलता है, लेकिन इसके लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan