शलजम का जूस पीने के फायदे

शलजम का जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)
शलजम का जूस पीने के फायदे (sportskeeda Hindi)

बहुत से लोग शलजम Turnip का सेवन खाने में करते हैं पर क्‍या कभी शजलम का जूस पीने के लाभ जानते हैं। शलजम का जूस पीना भी आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है। शलजम एक कंद वाली खाद्य सब्‍जी है लेकिन शलजम के जूस का इस्तेमाल स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक टानिक के रूप में भी किया जाता है। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, जैंथिन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं. साथ ही इसमें कई खनिज और फाइटोन्यूट्रिएंट्स भी पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों की मदद से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है और वजन घटाने weight loss में भी मदद मिलती है। शलजम के अर्क का इस्‍तेमाल विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। शलजम का जूस पीने के फायदे वजन कम करने, एनीमिया को रोकने, पथरी का इलाज करने आदि के लिए होते हैं। जानते हैं इसके फायदे।

youtube-cover

शलजम के रस के फायदे – Turnip Juice 5 Benefits In Hindi

अस्थमा में उपयोगी – शलजम के जूस अस्थमा रोग के लिए उपयोगी होता है। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी और एंटी – इंफ्लेमेंटरी गुण होते हैं, जो अस्थमा की समस्या को रोकने में मदद करते है। अस्थमा से पीड़ित लोगों को शलजम (Shalgam) के जूस का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शलजम का सेवन सब्जी व सलाद के रूप में कर सकते है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद – शलजम के जूस पीने से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। शलजम का सेवन अपने सलाद में करने से हड्डियों पर अच्छा प्रभाव होता है साथ ही इसके जूस का सेवन कर सकते है। जिन लोगों को हड्डियों से जुडी समस्या व कमजोरी है उनको शलजम के जूस का सेवन करना चाहिए।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद - शलजम के जूस में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जात है। जो वालोडिलेटर का काम करता है। वहीं पोटैशियम ही ब्लड प्रेशर Blood Pressure को कम करके रक्त वाहिकाओं और धमनियों के तनाव को कम करने में मदद करता है। यह कोलेस्ट्रोल को भी कम करता है जिससे दिल के रोगों के लक्षण कम करने में मदद मिलती हैं।

इम्यून सिस्टम मजबूत बनाने के लिए - शलजम के जूस में विटामिन सी Vitamin C और एस्कॉर्बिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर को रोगों से दूर रखने में मदद करता है। आपको बता दें, विटामिन सी हमारे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं के निर्माण में मदद करता है। जिसकी सहायता से हमारा इम्यून सिस्टम immune system मजबूत होता है।

पाचन स्वास्थ्य को बेहतर करने में – शलजम के जूस में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। अगर किसी का पाचन स्वास्थ्य कमजोर होता है उसकी वजह से भोजन का पाचन ठीक से नहीं हो पाता है और कब्ज जैसी समस्या उत्पन्न होने लगती है ,ऐसे में शलजम के जूस का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now