त्योहारों के सीजन में बढ़ते वजन के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

त्योहारों के सीजन में बढ़ते वजन के लिए अपनाएं ये आसान उपाय
त्योहारों के सीजन में बढ़ते वजन के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

इस समय त्योहारों का सीजन (Festive season) चल रहा है। एक के बाद एक कोई न कोई त्योहार आता ही है और अगर त्योहार है और कुछ अच्छा खाने का न बने, ऐसा तो हो नहीं सकता। हर घर में इस समय कुछ अच्छा जरूर बनता है और लोग न चाहते हुए भी खाने को मजबूर हो जाते हैं क्योंकि मिठाइयों से किसको परहेज हो सकता है। लेकिन इस कारण वजन Weight का बढ़ना भी शुरू हो जाता है। इसके लिए ऐसा क्या करें कि हम त्यौहार में खाएं भी और हमारा वजन भी न बढ़े। तो आइए इस लेख के जरिए जानते हैं कि त्योहारों में वजन को कैसे कंट्रोल में रखेंं।

त्योहारों के सीजन में बढ़ते वजन के लिए अपनाएं ये आसान उपाय - Tyoharon Ke Season Me Badhte Vajan Ke Liye Apnaye Ye Asaan Upaye In Hindi

खाने के बाद चलना शुरू करें (Start walking after eating) - त्योहारों का समय है खाना ऊपर नीचे तो होता ही है। कुछ अच्छा बने और कोई न खाए ऐसा नहीं हो पाता। लेकिन अगर आपने खा ही लिया है, तो इसको पचाने के लिए भी कुछ ऐसा जरुर करें, जिससे आप मोटे न हों। इसके लिए आप खाने के बाद 1000 कदम जरूर चलें। चलने से आपका खाया हुआ पचेगा साथ ही ये आपको मोटा होने से भी बचाएगा।

ग्रीन टी का करें सेवन (Drink green tea) - यदि आप बहुत ज्यादा खा रहे हैं, तो खुद को फिट रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन भी जरूर करें। 2016 में American Journal of Clinical Nutrition (AJCN) में छपे एक शोध में ये दावा किया गया है कि दिन की जगह रात के समय ग्रीन टी पीने से 3.5 प्रतिशत अधिक कैलोरी बर्न होती है। इसलिए ग्रीन टी रात में पीना ज्यादा फायदेमंद होती है।

योग करें (Do yoga) - योग करने से आप का शरीर फिट तो रहता ही है। साथ ही इससे मोटा होना का खतरा भी नहीं रहता। योग के द्वारा आप खुद को फिट रख सकते हैं। रोज सुबह योग करने से आपका मन शांत रहेगा साथ ही आप की बॉडी भी टोन्ड में रहेगी।

सही तरीके से खाएं (Eat right) - त्योहारों के समय बहुत कुछ खाने का बनता है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं की आप दिनभर वही चीज खाते रहें। यदि आप खाना चाहते हैं, तो एक सीमित मात्रा में ही खाएं। ऐसा करने से आप खुद के वजन को बढ़ने से कंट्रोल कर सकेंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications