यूरिक एसिड बढ़ने पर न खाएं ये फल

यूरिक एसिड बढ़ने पर न खाएं ये फल (फोटो - sportskeeda hindi)
यूरिक एसिड बढ़ने पर न खाएं ये फल (फोटो - sportskeeda hindi)

एक उम्र के बाद लोगों को अक्सर जोड़ों और हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। कई बार जोड़ों में दर्द की समस्या का एक बड़ा कारण शरीर में यूरिक एसिड Uric Acid In Hindi का बढ़ना भी है। वहीं शरीर में अगर किसी को गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्याएं हैं, तो भी यह यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने के कारण ही होती हैं। बता दें, सिर्फ इतना ही अगर आपके शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ा हुआ है, तो इसकी वजह से किडनी से जुड़ी बीमारी और मोटापे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने पर कुछ फालों का सेवन नहीं करना चाहिए। जानते हैं उनके बारे में।

यूरिक एसिड बढ़ने पर न खाएं ये फल : Uric Acid Badhne Par Na Khaye Ye Fal In Hindi

सेब (Apple) - वैसे देखा जाए तो सेब का सेवन यूरिक एसिड कम करने में मदद करता है। लेकिन अगर शरीर में यूरिक एसिड बढ़ा है तो ऐसी स्थिती में शुगर वाले फूड्स के सेवन से सख्त परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन सेब में फ्रुक्टोज की मात्रा ज्यादा होती है। ऐसे में सेब गठिया के लक्षणों को गंभीर बना सकता है। इसलिए 1 से ज्यादा सेब खाने से बचें।

अंगूर (Grapes) - हाई यूरिक एसिड वाले लोगों के लिए अंगूर का सेवन नुकसानदायक होता है। अगर गाउट रोगी अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन करते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

नाशपाती (Pears) - जब शरीर में यूरिक एसिड uric acid बहुत हाई लेवल पर हो तो उस समय नाशपाती का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि नाशपाती भी फ्रुक्टोज से भरपूर होती है। इसलिए गठिया में नाशपाती का सेवन सीमित मात्रा में ही करने की सलाह दी जाती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now