यूरिक एसिड में सेब का सिरका

यूरिक एसिड में सेब का सिरका (फोटो - sportskeeda hindi)
यूरिक एसिड में सेब का सिरका (फोटो - sportskeeda hindi)

कई लोग अक्सर जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे देखा जाए तो ये समस्या कैल्शियम की कमी, सूजन और हड्डियां कमजोर होने की वजह से होती है। लेकिन इसका एक बड़ा कारण रक्त में यूरिक एसिड Uric Acid का बढ़ना भी है। लोग इस समस्या को दूर करने के लिए तरह-तरह के तरीके अपनाते रहते हैं। लेकिन इसके लिए आफ सेब का सिरका भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं यूरिक एसिड में सेब का सिरका कैसे लें और क्या हैं इसके फायदे।

यूरिक एसिड में कैसे फायदेमंद है सेब का सिरका - Uric Acid Me Kaise Faydemand Hain Seb Ka Sirka In Hindi

जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए सेब का सिरका पीना फायदेमंद होता है, साथ ही यह सूजन को कम करने में भी मददगार है। सेब का सिरका रक्त में बढ़े हुए यूरिक एसिड को कम करने में भी मदद करता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि सेब के सिरका एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जिससे यह सूजन को कम करने में बहुत प्रभावी है। इसके साथ ही यह रक्त के पीएच लेवल को बढ़ाने में भी मददगार है।

यूरिक एसिड में सेब का सिरका कैसे इस्तेमाल करें-

आपको बता दें, सुबह के समय सेब के सिरके का सेवन अधिक फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आपको कभी भी सीधे तौर पर सेब के सिरके का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। हमेशा सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर पहले पतला कर लें और उसके बाद सेवन करें।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।