वजन कम करने के लिए करें इन 5 स्मूदी का सेवन - Vajan Kam Karne Ke Liye Kare In Smoothie Ka Sevan

वजन कम करने के लिए करें इन स्मूदी का सेवन ( फोटो - Sportskeeda Hindi )
वजन कम करने के लिए करें इन स्मूदी का सेवन ( फोटो - Sportskeeda Hindi )

बढ़ता वजन (weight) सबकी समस्या बनता जा रहा है। यही नहीं वजन के वजह से कई बीमारियां भी घेरने लग जाती है। इससे बचने के लिए हम कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन वहीं, कुछ लोग पतले होने के लिए अजीब तरह के ट्रीटमेंट भी करवाने लग जाते हैं। बिना उसके नुकसान जाने और जिसका फायदा भी उन्हें देखने को नहीं मिल पाता। इन सब चीजों से बचने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। जैसे कि घर पर बनाई गई स्मूदी। जी हां, स्मूदी (Smoothie) के सेवन से वजन को हम बहुत हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। लेकिन वो कौन सी स्मूदी है जिसके सेवन से हम वजन को कम कर सकते हैं। तो वो इस प्रकार हैं।

इन स्मूदी के सेवन से वजन कम करने में मिलेगी मदद

पालक की स्मूदी (Spinach Smoothie) - पालक की स्मूदी के सेवन से वजन कम करने में बहुत मदद मिलती है। पालक में पाए जाने वाला फाइबर वसा को कम करता है साथ ही आयरन होने की वजह से ये खून की कमी को भी दूर करता है। स्मूदी बनाने के लिए - पालक के पत्तों को मिक्सी में पीसें साथ ही इसमें थोड़ा सा अदरक भी डालें। फिर इस स्मूदी में काला नमक डालकर इसका सेवन करें। इससे कुछ ही हफ्तो में वजन कम होने लगेगा।

फलों से बनी स्मूदी (Fruit smoothie) - सेब, केला, अनार, कीवी, और भी अपने पसंद के फलों से स्मूदी बनाकर सेवन कर सकते हैं। फलों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो वजन को कम करने में बहुत लाभ देतें हैं। इसके लिए आपको करना होगा कि सभी फलों को मिक्सी में पीस लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें फिर इस स्मूदी का सेवन करें। फलों की स्मूदी के सेवन से बहुत जल्दी वजन कम होने लगेगा। इसमें चीनी का उपयोग बिल्कुल भी न करें।

चुकंदर और लौकी की स्मूदी (Beetroot and Gourd Smoothie) - चुकंदर गुणों से भरपूर होता है। इसमें फाइबर और आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा पाई जाती है। साथ ही लौकी में भी भरपूर फाइबर होता है जिससे वजन को कम करने में बहुत मदद मिलती है। अगर इन दोनों को मिलाकर इनका सेवन किया जाए। तो वजन को कम करने में बहुत मदद मिल सकती है। यही नहीं इससे शरीर में हुई खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है।

खीरे की स्मूदी (Cucumber Smoothie) - गर्मियों में खीरा खाना बहुत ही अच्छा लगता है। और ये पाचन के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। खीरा की स्मूदी भी उतनी ही शरीर के लिए फायदा पहुंचाती है। और यदि आप वजन कम करना चाह रहे है, तो खीरे में आधा इंच अदरक मिलाकर उसकी स्मूदी तैयार करें । और पीते वक्त इसमें थोड़ा सा काला नमक डालें इससे स्वाद में ये और बेहतर हो जाएगा और वजन को कम करने में मदद करेगा।

पुदीना, खीरा और लौकी की स्मूदी (Mint, Cucumber and Gourd Smoothie) - वजन कम करने के लिए आप पुदीना, खीरा, और लौकी को स्मूदी के रूप में पी सकते हैं। गर्मिोयों में ये सभी चीजें आसानी से मिल जाती है। जिसके सेवन से पाचन और वजन दोनों को सही करने में मदद मिलती है। स्मूदी बनाने के लिए आपको इन तीनों चीजों को साथ में पीसना होगा। इसके बाद इसमें काला नमक डालकर सेवन करना होगा। ये स्वाद में तो टेस्टी होती ही है। साथ ही वजन को कम करने में भी मदद करती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications