बादाम तेल के 5 उपयोग, 6 फायदे- Badam Tel Ke Upyog, Fayde

बादाम तेल के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
बादाम तेल के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

बादाम (Almonds) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। ये तो सभी लोग जानते हैं लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि बादाम के साथ-साथ बादाम के तेल (Almond oil) का उपयोग भी सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बादाम का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। बादाम का तेल कई बीमारियों से बचाव करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि बादाम के तेल विटामिन-ए, विटामिन ई, विटामिन डी, कैल्शियम, पोटैशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज, फास्फोरस और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। आइए जानते हैं बादाम तेल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

बादाम तेल के 5 उपयोग, 6 फायदे

बादाम तेल के उपयोग

1- बादाम के तेल से शरीर की मालिश की जा सकती है।

2- बादाम का तेल चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

3- बादाम का तेल बालों में लगाया जा सकता है।

4- बादाम के तेल का उपयोग खाना बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- बादाम के तेल को सेब के सिरके के साथ मिलाकर सलाद ड्रेसिंग के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बादाम तेल के फायदे

1- बादाम का तेल आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है, इसलिए अगर आप बादाम के तेल का सेवन करते हैं या फिर बादाम के तेल से आंखों के आसपास मालिश करते हैं, तो यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है।

2- बादाम के तेल का सेवन आंत से संबंधित क्रिया को बेहतर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही बादाम के तेल का सेवन आंत से जुड़ी समस्या को दूर करने में भी मदद करता है।

3- बादाम का तेल त्वचा (Skin) के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम के तेल में विटामिन ई पाया जाता है और विटामिन ई त्वचा की रंगत को निखारने में साथ ही स्किन संबंधी समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर बादाम का तेल काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बादाम के तेल में एंटी इंफ्लामेटरी प्रभाव होता है, जो सूजन की समस्या को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- सोरायसिस (Psoriasis) एक त्वचा रोग है, जिसमें त्वचा लाल और पपड़ीदार हो जाती है। साथ ही इसमें सूजन की भी शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप सोरायसिस की शिकायत होने पर बादाम के तेल का इस्तेमाल करते हैं, तो यह काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बादाम का तेल सोरायसिस की बीमारी को ठीक करने में मददगार साबित होता है।

6- बादाम का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बादाम के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप बादाम के तेल से बालों की जड़ों में मालिश करते हैं, तो इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications