सेब के सिरके का 6 उपयोग, 6 फायदे-Seb Ke Sirke Ka Upyog, Fayde

सेब के सिरके का उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
सेब के सिरके का उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

सेब के सिरके (Apple cider vinegar) का उपयोग घर के कई कामों में किया जाता है। साथ ही खाना पकाने के लिए भी सेब के सिरका का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए सेब का सिरका अधिकतर घरों में आसानी से मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेब के सिरके का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां क्योंकि सेब का सिरका पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए सेब के सिरके का सेवन कई शारीरिक समस्याओं से बचाव में मददगार साबित हो सकता है। सेब के सिरके में एसिटिक एसिड और साइट्रिक एसिड होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी और सी भी पाया जाता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं सेब के सिरके के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

सेब के सिरके का 6 उपयोग, 6 फायदे

सेब के सिरके के उपयोग

1- सेब के सिरके को पानी में मिलाकर पिया जा सकता है।

2- सेब के सिरके को सलाद के ऊपर छिड़कर खाया जा सकता है।

3- सेब के सिरके को जूस में मिलाकर पिया जा सकता है।

4- सुबह खाली पेट एक चम्मच सेब का सिरका टॉनिक के रूप में लिया जा सकता है।

5- सेब के सिरके का उपयोग चेहरे पर लगाने के लिए भी किया जा सकता है।

6- सेब के सिरके को तेल में मिलाकर बालों में लगाया जा सकता है।

सेब के सिरके के फायदे

1- पेट संबंधी समस्या को दूर करने के लिए सेब के सिरके का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर (Digestion) रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी कब्ज, एसिडिटी जैसी बीमारियां भी दूर होती है।

2- सेब के सिरके का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि सेब का सिरका में एसिटिक एसिड होता है, जो बॉडी फैट को कम करने में मददगार साबित होता है, इसलिए जो लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं, उनको रोजाना एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीना चाहिए।

3- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) हृदय रोग और हार्ट अटैक का कारण बन सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना काफी जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए सेब के सिरके का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सेब के सिरके का सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है।

4- सेब के सिरके का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटी-ह्यपरटेंसिव गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

5- सेब के सिरका का उपयोग स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सेब के सिरके में एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो त्वचा को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने में मदद करता है। साथ ही सेब के सिरका चेहरे पर लगाने से पिंपल्स की शिकायत भी दूर होती है। इसके लिए सेब के सिरके को गुलाब जल में मिलाकर लगाना चाहिए।

6- सेब के सिरके का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में आने से बच सकता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको सेब के सिरके का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।