गर्मी के मौसम में बेल (Bael) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि बेल की तासीर ठंडी होता है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही बेल पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। बेल में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। साथ ही बेल का सेवन करने से शरीर स्वस्थ भी रहता है। आइए जानते हैं बेल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।
बेल के 3 उपयोग, 6 फायदे
बेल के उपयोग
1- बेल का शरबत बनाकर पिया जा सकता है।
2- बेल के गूदे को निकालकर खाया जा सकता है।
3- बेल का मुरब्बा बनाकर खाया जा सकता है।
बेल के फायदे
1- बेल का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेल में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप बेल का सेवन करते हैं, तो इससे आंखों की रोशनी (Eyesight) तेज होती है, साथ ही आंख संबंधी समस्याएं भी दूर होती है।
2- बेल में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए बेल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है और मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता आपके शरीर को वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाता है।
3- पीलिया (Jaundice) की शिकायत होने पर लिवर में सूजन हो जाती है। लेकिन अगर आप बेल का सेवन करते हैं, तो यह लिवर के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो लिवर में होने वाली सूजन को कम कर पीलिया के उपचार में मददगार साबित होता है।
4- एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर बेल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि बेल में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है और आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।
5- बेल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बेल में एंटी डायबिटिक प्रभाव पाया जाता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।
6- हृदय (Heart) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बेल का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।