बेसन के 8 उपयोग, 8 फायदे- Besan Ke Upyog, Fayde

बेसन के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
बेसन के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

बेसन (Besan) का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए जाता है, जो खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बेसन का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि बेसन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बेसन का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि बेसन में पोटेशियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी 6, विटामिन के, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, फाइबर, जिंक, कॉपर जैसे तत्व पाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभकारी साबित होते हैं। आइए जानते हैं बेसन के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

बेसन के 8 उपयोग, 8 फायदे

बेसन के उपयोग

1- बेसन का उपयोग चटपटे पकौड़े बनाने के लिए किया जा सकता है।

2- बेसन का उपयोग लड्डू बनाने के लिए किया जाता है।

3- बेसन की रोटी बनाई जा सकती है।

4- बेसन का चीला बनाया जा सकता है।

5- बेसन का हलवा बनाया जा सकता है।

6- बेसन का उपयोग नमकीन बनाने के लिए किया जा सकता है।

7- बेसन की सब्जी बनाई जा सकती है।

8- बेसन को चेहरे पर लगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेसन के फायदे

1- बेसन का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, और ये दोनों ही तत्व हड्डियों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

2- बेसन में विटामिन-बी1, मैग्नीशियम, फास्फोरस, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप बेसन का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप बार-बार संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।

3- एनीमिया (Anemia) की शिकायत को दूर करने के लिए बेसन का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि बेसन में फोलेट और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाएं को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

4- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को खान-पान का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज अगर बेसन का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। क्योंकि बेसन का ग्‍लाइसेमिक स्‍तर काफी कम पाया जाता है।

5- हार्ट (Heart) हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। हार्ट को स्वस्थ रखना जरूरी होता है। हार्ट को स्वस्थ रखने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। साथ ही बेसन का सेवन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी लाभकारी साबित होता है।

6- बेसन का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन (Digestion) क्रिया को तंदुरुस्त रखने में मदद करता है। साथ ही पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है।

7- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों का कारण बनता है। इसलिए मोटापा को कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए बेसन का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि बेसन में फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने के लिए मददगार साबित होता है।

8- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करना जरूरी होता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए बेसन का सेवन लाभदायक साबित होता है। क्योंकि बेसन में पोटैशियम पाया जाता है, जो उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications