लौकी के उपयोग, फायदे- Lauki Ke Upyog, Fayde

लौकी के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
लौकी के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

लौकी (Bottle Gourd) का उपयोग कई व्यंजनों को बनाने के लिए किया जाता है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लौकी को घीया के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही लौकी का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। लौकी में डायट्री फाइबर, विटामिन- ए, विटामिन -सी, थायमिन, राइबोफ्लेविन, विटामिन- बी3, बी6, मिनरल्स, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशि‍यम, फास्फोरस, पोटेशि‍यम, सोडियम और जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। साथ ही लौकी का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी दूर होती है। आइए जानते हैं लौकी के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

लौकी के 5 उपयोग, 7 फायदे

लौकी के उपयोग

1- लौकी का जूस बनाया जा सकता है।

2- लौकी की सब्जी बनाई जा सकती है।

3- लौकी का हलवा बनाया जा सकता है।

4- लौकी का उपयोग बर्फी बनाने के लिए किया जाता है

5- लौकी की खीर भी बनाई जा सकती है।

लौकी के फायदे

1- लौकी पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। क्योंकि लौकी में फाइबर पाया जाता है। इसलिए अगर आप लौकी का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पाचन संबंधी बीमारियां भी दूर होती है।

2- लौकी का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित हो सकता है। क्योंकि लौकी में डाइटरी फाइबर पाया जाता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए आप लौकी की सब्जी या लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

3- आजकल हर किसी को किसी न किसी बात का तनाव (Stress)रहता है। लेकिन अगर आप लौकी का सेवन करते हैं, तो इससे तनाव कम होता है। क्योंकि लौकी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग़ को शांत रखने में मददगार साबित होते हैं।

4- गर्मी के मौसम में लौकी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लौकी में पानी की अधिक मात्रा होती है, इसलिए अगर आप लौकी का सेवन करते हैं, तो इससे डिहाइड्रेशन (dehydration) की शिकायत नहीं होती है। साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचती है।

5- हृदय (Heart) स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए लौकी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि लौकी में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है, जो हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।

6- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए लौकी का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए लौकी के जूस का सेवन कर सकते हैं।

7- लौकी का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि लौकी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications