चने के 6 उपयोग, 6 फायदे-Chane Ke Upyog, Fayde

चने के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
चने के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

चने (Chickpea) को कुछ लोग उबालकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोगों को सब्जी बनाकर खाना अच्छा लगता है। चने के उपयोग से बने सभी व्यंजन खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं चने का सेवन स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां चने का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि चना पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, बी, सी, डी, फास्फोरस, पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं और ये सभी पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए आइए जानते हैं चने खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

Ad

चने के 6 उपयोग, 6 फायदे

चने के उपयोग

1- चने की सब्जी बनाई जा सकती है।

2- चने को रातभर पानी में भिगोकर अगले सुबह खाया जा सकता है।

3- चने को अंकुरित कर के खाया जा सकता है।

4- चने को हल्के तेल में फ्राई करके खाया जा सकता है।

5- भीगे चने का चाट बनाकर खाया जा सकता है।

6- चने के पानी का सेवन भी किया जा सकता है, जो कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है।

चने के फायदे

1- शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर एनीमिया (Anemia) की शिकायत हो जाती है। लेकिन अगर आप चने का सेवन करते हैं, तो इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि चने में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

2- चने का सेवन मांसपेशियों (Muscles) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने में प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो मांसपेशियों को मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होता है।

3- कैंसर (Cancer) एक काफी गंभीर बीमारी है, इसलिए अगर आप इसके रोकथाम के लिए चने का सेवन करते हैं, तो यह काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चने में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

4- चने में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए चने का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चने का सेवन करने से पाचन बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज (Constipation) की शिकायत को दूर करने में भी मदद करता है।

5- चने का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चना एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्या भी दूर होती है।

6- चने का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चने में प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications