चीकू के 6 उपयोग, 8 फायदे- Chiku Ke Upyog, Fayde

चीकू के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
चीकू के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

चीकू (Chiku) एक ऐसा फल है, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। साथ ही चीकू का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि चीकू पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चीकू का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि चीकू में विटामिन-बी, सी, ई और कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही चीकू एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं चीकू के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

चीकू के 6 उपयोग, 8 फायदे

चीकू के उपयोग

1- फ्रूट सलाद बनाने के लिए चीकू का उपयोग किया जा सकता है।

2- चीकू का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

3- चीकू का हलवा बनाया जा सकता है।

4- चीकू की बर्फी बनाई जा सकती है।

5- चीकू का मुरब्बा और जैम भी बनाया जा सकता है।

6- चीकू का उपयोग आइसक्रीम बनाने के लिए किया जा सकता है।

चीकू के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अगर आप चीकू का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चीकू में फाइबर मौजूद होता है, जो मोटापा कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

2- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको चीकू का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चीकू ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए अगर आप चीकू का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।

3- जिन लोगों को कब्ज (Constipation) की शिकायत रहती है। उनके लिए चीकू का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीकू में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर चीकू का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चीकू में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होता है, जो सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

5- जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता कमजोर होती है, वह अक्सर किसी न किसी संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप चीकू का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि चीकू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा मौजूद होती है।

6- दांतों में कैविटी की समस्या होने पर चीकू का सेवन फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि चीकू में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो मुंह में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया से लड़ने और इनसे बचाव करने में मदद करते हैं।

7- चीकू का सेवन आंखों के लिए भी काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चीकू में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

8- गुर्दे की पथरी (Kidney stone) की शिकायत होने पर चीकू के फल के बीज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसका सेवन करने से गुर्दे की पथरी यूरिन के साथ निकाल जाती है। साथ ही इसका सेवन किडनी संबंधी बीमारियों के खतरे को भी कम करता है। इसके लिए चीकू के बीज को पीसकर पानी के साथ सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।