नारियल के 4 उपयोग, 5 फायदे- Nariyal Ke Upyog, Fayde

नारियल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
नारियल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय संस्कृति में नारियल (Coconut) का बहुत महत्व है, मंदिर में नारियल चढ़ाने और फोड़ने का रिवाज है, नारियल को श्रीफल भी कहा जाता है। नारियल खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगता है, साथ ही नारियल का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि नारियल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। नारियल का सेवन कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार साबित होता है। क्योंकि नारियल में विटामिन'ए', विटामिन 'बी', विटामिन 'सी', प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं नारियल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

नारियल के 4 उपयोग, 5 फायदे

नारियल के उपयोग

1- खीर बनाने में नारियल का उपयोग किया जा सकता है।

2- नारियल की बर्फी बनाई जा सकती है।

3- नारियल की चटनी बनाई जा सकती है।

4- नारियल को छीलकर सीधेतौर पर खाया जा सकता है।

नारियल के फायदे

1- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर नारियल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नारियल में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

2- बढ़ते वजन (Weight) की वजह से ज्यादातर लोग परेशान हैं, लेकिन वजन बढ़ने पर अगर आप नारियल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नारियल में फैट की मात्रा कम और फाइबर की अधिक होती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल होता है।

3- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई एंटीऑक्सीडेंट जरूरी होते हैं, क्योंकि एंटीऑक्सीडेंट शरीर को क्षति पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को नष्ट करने में मदद करते हैं, इसलिए अगर आप नारियल का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नारियल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं।

4- नारियल का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नारियल में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, इसलिए अगर आप नारियल का सुबह खाली पेट सेवन करते हैं, तो इससे पिंपल्स और झुर्रियों जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है। साथ ही स्किन भी हेल्दी रहती है।

5- नारियल में विटामिन ए और विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आपका शरीर वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
App download animated image Get the free App now