अंगूर के 6 उपयोग, 7 फायदे- Angoor Ke Upyog, Fayde

अंगूर के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
अंगूर के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

अंगूर (Grapes) एक खट्टा मीठा और काफी स्वादिष्ट फल है, इसलिए अंगूर खाने के दिवाने ज्यादातर लोग होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अंगूर खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां अंगूर का सेवन कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। क्योंकि अंगूर पोषक तत्वों का भंडार होता है। अंगूर में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। साथ ही अंगूर में विटामिन ए, विटामिन बी के साथ-साथ पोटेशियम और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, और ये सभी तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। आइए जानते हैं अंगूर के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

Ad

अंगूर के 6 उपयोग, 7 फायदे

अंगूर के उपयोग

1- अंगूर के जूस का सेवन किया जा सकता है।

2- अंगूर का उपयोग फ्रूट चाट बनाने के लिए किया जा सकता है।

3- कस्टर्ड बनाने के लिए अंगूर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

4- अंगूर का उपयोग चटनी बनाने के लिए किया जा सकता है।

5- अंगूर का इस्तेमाल चेहरे पर लगाने के लिए किया जा सकता है।

6- अंगूर का उपयोग आइसक्रीम बनाने के लिए किया जा सकता है।

अंगूर के फायदे

1- कैंसर (Cancer) एक गंभीर बीमारी है, इसलिए इस बीमारी के रोकथाम के लिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि अंगूर में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो स्तनों के कैंसर से बचाव करने में मददगार साबित होते हैं।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अंगूर का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि अंगूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज अगर सीमित मात्रा में अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बढ़ने पर दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में बढ़ते खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।

4- अगर किसी को कब्ज (Constipation) की शिकायत है, तो उसे अंगूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि अंगूर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

5- अंगूर का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अंगूर में विटामिन ए पाया जाता है, और विटामिन ए आंखों को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। अंगूर का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

6- अंगूर में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, इसलिए अगर आप अंगूर का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है और मजबूत इम्यूनिटी शरीर को संक्रमण की चपेट में आने से बचाती है।

7- अंगूर का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर हाई ब्लड प्रेशर वाले मरीज अंगूर को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications