अमरूद के पत्ते के 5 उपयोग, 7 फायदे- Amrud Ke Patte Ke Upyog, Fayde

अमरूद के पत्ते के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)
अमरूद के पत्ते के उपयोग, फायदे (फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे भी होते हैं जिनके पत्ते में स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। जी हां उन्हीं में से एक है अमरूद के पत्ते (guava leaves), अमरूद के पत्तों का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अमरूद के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए अमरूद के पत्तों का उपयोग कई शारीरिक समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है। अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल, एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों को अनगिनत लाभ पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं अमरूद के पत्ते के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

Ad

अमरूद के पत्ते के 5 उपयोग, 7 फायदे

अमरूद के पत्ते के उपयोग

1- अमरूद के पत्तों की चाय बनाई जा सकती है।

2- अमरूद के पत्तों का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है।

3- अमरूद के पत्तों का पेस्ट त्वचा पर लगाया जा सकता है।

4- अमरूद के पत्तों का उपयोग बालों में लगाने के लिए किया जा सकता है।

5- अमरूद के पत्तों का चूर्ण बनाकर सेवन किया जा सकता है।

अमरूद के पत्ते के फायदे

1- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, बढ़ता मोटापा कई बीमारियों को जन्म देता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। मोटापा को कंट्रोल करने के लिए अमरूद के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में कैलोरी की काफी कम मात्रा पाई जाती है। इसके लिए आप अमरूद के पत्तों के चाय का सेवन कर सकते हैं।

2- डेंगू बुखार (Dengue fever) की शिकायत होने पर अमरूद के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि डेंगू की शिकायत होने पर प्लेटलेट्स काफी कम हो जाता है। लेकिन अगर आप अमरूद के पत्तों का सेवन करते हैं, तो यह प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

3- घाव या चोट लगने पर अमरूद के पत्तों का उपयोग काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, इसलिए चोट लगने पर अगर आप अमरूद के पत्तों से बना पेस्ट लगाते हैं, तो इससे घाव जल्दी भर जाता है।

4- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए अमरूद के पत्तों का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर रहता है। साथ ही पेट से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती है।

5- मसूड़े या गले में सूजन की शिकायत होने पर अमरूद के पत्तों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण मौजूद होता है, जो सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

6- पिंपल्स (Pimples) और दाग धब्बों की शिकायत होने पर अमरूद के पत्तों से बना पेस्ट काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अमरूद के पत्तों में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो पिंपल्स और दाग धब्बों जैसी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

7- बाल झड़ने (Hair fall) की समस्या एक आम समस्या है, लेकिन बाल झड़ने पर अगर आप अमरूद के पत्तों का इस्तेमाल करते हैं, तो इस समस्या से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए अमरूद के पत्तों को पानी में उबाल लेना चाहिए, फिर पानी को छानकर ठंडा होने के लिए रख देना चाहिए, जब पानी ठंडा हो जाए, तो उससे बालों की मालिश करनी चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications