गुलकंद के उपयोग और फायदे - Gulkand Ke Upyog Aur Fayde

गुलकंद के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
गुलकंद के उपयोग और फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

गुलकंद (Gulkand) गुलाब के फूल की ताज़ी पंखुड़ियों (Rose Petals) से तैयार किया मुरब्बा (Jam) होता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है, इसी कारण से लोग इसका ज्यादातर सेवन गर्मियों में करना पसंद करते हैं। गुलकंद कई पोषक तत्वों का खजाना है। यह स्वाद में मीठा और सुगंधित होता है। गुलकंद के अनेक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह पेट की समस्याओं से छुटकारा, मुँह के छालों से निवारण, बदबूदार पसीने से छुटकारा, आँखों के लिए फायदेमंद, लू लगने से बचाव करने में मददगार होता है। इस लेख में गुलकंद के उपयोग और फायदे बताए गए हैं। आइये इसे विस्तार से जानें।

गुलकंद के उपयोग और फायदे - Gulkand Ke Upyog Aur Fayde In Hindi

गुलकंद के उपयोग : Uses of Gulkand In Hindi

गुलकंद शरबत में, दूध में, मिल्कशेक में, आइस-क्रीम में, खीर में, ब्रेड के साथ, पानी में, मिठाई में, चाय आदि में उपयोग किया जाता है। आप इसके लिए 1 चम्मच गुलकंद का इस्तेमाल एक बार में कर सकते हैं। इसके मीठे स्वाद और अच्छी सुगंध की वजह से इसे कई स्वादिष्ट खाद्य पदार्थों में भी इस्तेमाल किया जाता है।

गुलकंद के फायदे : Benefits of Gulkand In Hindi

पेट की समस्या के लिए (Treats stomach related problems)

पेट सम्बंधित समस्याओं के लिए गुलकंद का सेवन फायदेमंद होता है। गुलकंद गुलाब की पंखुड़ियों से बनने के कारण बहुत से गुण अपने साथ लाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। कब्ज़ और गैस जैसी समस्याओं से निजात पाने में यह मदद कर सकता है।

वजन कम करने में (weight loss)

गुलकंद के गुण इसे शरीर की कई समस्याओं में फायदे पहुंचाने में मदद करते हैं। गुलकंद का सेवन वजन कम करने में सहायक है।

आँखों के स्वास्थ्य के लिए (For Eye Health)

गुलकंद की तासीर ठंडी होने के कारण यह आँखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। आंखों में होने वाली सूजन और लालपन की समस्या का इलाज गुलकंद के सेवन से किया जा सकता है।

थकान (Prevents fatigue)

गर्मियों में सुस्ती व थकान भी आपका दिन ख़राब कर सकती हैं। ऐसे में गुलकंद का सेवन बहुत लाभकारी है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के कारण ऊर्जा का अच्छा स्रोत है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।