जायफल के 5 उपयोग, 6 फायदे- Jaiphal Ke Upyog, Fayde

जायफल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
जायफल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

भारतीय रसोई में कई मसालों का उपयोग किया जाता है। जो न कि सिर्फ व्यंजनों का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि स्वास्थ्य को भी काफी लाभ पहुंचाते हैं। उन्हीं में से एक मसाला जायफल (Nutmeg) है, जी हां जायफल का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि जायफल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जायफल का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर होती है। क्योंकि जायफल में कॉपर, विटामिन बी1, बी6, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी, एंटीमाइक्रोबियल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे प्रभाव भी मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होता है। आइए जानते हैं जायफल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

Ad

जायफल के 5 उपयोग, 6 फायदे

जायफल के उपयोग

1- जायफल का उपयोग खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है।

2- जायफल पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाया जा सकता है।

3- जायफल के तेल से जोड़ों की मालिश की जा सकती है।

4- जायफल पाउडर और शहद का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाया जा सकता है।

5- जायफल पाउडर को दूध में मिलाकर पिया जा सकता है।

जायफल के फायदे

1- जिन लोगों को अनिद्रा (insomnia) यानि नींद न आने की शिकायत है, उनके लिए जायफल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसका सेवन करने से नींद अच्छी आती है, इसके लिए जायफल पाउडर में शहद मिलाकर रात में सोने से पहले सेवन करना चाहिए।

2- गठिया (Arthritis) की बीमारी होने पर जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या हो जाती है। लेकिन गठिया की बीमारी होने पर अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि जायफल में एंटीइन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है, जो दर्द और सूजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

3- जायफल का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि जायफल के अर्क में एंटी डायबिटिक प्रभाव मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

4- जायफल एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होती है।

5- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए अगर आप जायफल का सेवन करते हैं, तो यह लाभकारी साबित होता है। क्योंकि इसके सेवन से शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है।

6- पिंपल्स (Pimples) की शिकायत होने पर जायफल पाउडर और शहद का पेस्ट काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि जायफल में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो पिंपल्स की समस्या को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications