पाइनएप्पल के 5 उपयोग, 6 फायदे- Pineapple Ke Upyog, Fayde

पाइनएप्पल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
पाइनएप्पल के उपयोग, फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

पाइनएप्पल (Pineapple) एक खट्टा मीठा और काफी स्वादिष्ट फल होता है। पाइनएप्पल को अनानास भी कहा जाता है। साथ ही पाइनएप्पल का सेवन सेहत को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि पाइनएप्पल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। पाइनएप्पल में कैल्शियम, विटामिन बी6, आयरन, प्रोटीन, मैग्नीज, फाइबर और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां दूर होती है। साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। तो आइए जानते हैं पाइनएप्पल के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।

पाइनएप्पल के 5 उपयोग, 6 फायदे

पाइनएप्पल के उपयोग

1- पाइनएप्पल का जूस बनाकर सेवन किया जा सकता है।

2- फ्रूट सलाद बनाने के लिए पाइनएप्पल का उपयोग किया जा सकता है।

3- पाइनएप्पल का उपयोग चटनी बनाने के लिए किया जा सकता है।

4- पाइनएप्पल का जैम बनाया जा सकता है।

5- पाइनएप्पल को काटकर सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है।

पाइनएप्पल के फायदे

1- हड्डियों (Bones) को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पाइनएप्पल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पाइनएप्पल में कैल्शियम पाया जाता है और कैल्शियम हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभाता है।

2- शरीर में बढ़ता कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) काफी खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इसको कंट्रोल करना जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

3- कैंसर (Cancer) जैसी गंभीर बीमारी के रोकथाम के लिए अगर आप पाइनएप्पल का सेवन करते हैं, तो यह लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पाइनएप्पल में एंटी कैंसर गुण मौजूद होता है, जो कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करता है।

4- पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए पाइनएप्पल का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पाइनएप्पल में फाइबर मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाकर कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

5- पाइनएप्पल का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि पाइनएप्पल में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

6- जिन लोगों की इम्यूनिटी (Immunity) कमजोर होती है, वो आसानी से किसी भी बीमारी की चपेट में आ जाते हैं। लेकिन अगर आप पाइनएप्पल का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी बीमारी की चपेट में आने से काफी बद तक बच सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava