मूली का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं मूली के साथ-साथ मूली के पत्ते (Radish Leaves) भी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। जी हां क्योंकि मूली के पत्ते पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। मूली के पत्तों का ज्यादातर लोग साग बनाकर सेवन करते हैं। जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगते हैं, साथ ही मूली के पत्तों का सेवन सेहत को भी काफी फायदा पहुंचाता है। मूली के पत्तों का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है। क्योंकि मूली के पत्तों में प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं मूली के पत्ते के क्या-क्या उपयोग और फायदे होते हैं।
मूली के पत्ते के 5 उपयोग, 7 फायदे-Uses And Benefits Of Radish Leaves In Hindi
मूली के पत्ते के उपयोग
1- मूली के पत्तों की सब्जी बनाई जा सकती है।
2- मूली के पत्तों का जूस बनाकर पिया जा सकता है।
3- मूली के पत्तों का सलाद बनाकर खा सकते हैं।
4- मिक्स वेज बनाने के लिए मूली के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
5- मूली के पत्तों का साग बनाकर सेवन कर सकते हैं।
मूली के पत्ते के फायदे
1- मूली के पत्तों का सेवन करने से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। क्योंकि मूली के पत्तों में विटामिन सी, विटामिन ए और थियामिन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो आपको वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रखने में मदद करते हैं।
2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मूली के पत्ते का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली के पत्ते में पाए जाने वाला तत्व ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
3- अर्थराइटिस (Arthritis) की बीमारी में मूली के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है, जो अर्थराइटिस की बीमारी में लाभकारी होता है।
4- उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या होने पर मूली के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है, क्योंकि मूली के पत्तों में एंटीहाइपरटेंसिव प्रभाव पाया जाता है, जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। जिससे हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
5- मूली के पत्तों का सेवन पाचन (Digestion) क्रिया को बेहतर बनाए रखने के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली के पत्ते फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं।
6- कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी से बचाव के लिए मूली के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली के पत्तों में फाइटोकेमिकल्स और एन्थोसायनिन जैसे कपाउंड्स मौजूद होते हैं। जो शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
7- शरीर में खून की कमी होने पर मूली के पत्तों का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली के पत्ते आयरन से भरपूर होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) के स्तर को बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। जिससे खून की कमी दूर होती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।