करी पत्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान- Curry Patta Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

करी पत्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
करी पत्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ता (Curry leaf) खाने में स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ता सबसे ज्यादा दक्षिण भारत में इस्तेमाल किया जाता है, दक्षिण भारत में इसके बिना ज्यादातर रैसेपी अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं करी पत्ता का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। करी पत्ता में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, विटामिन सी और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन करी पत्ता खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं करी पत्ता के क्या उपयोग, फायदे और नुकसान होते हैं।

करी पत्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान (Curry Patta Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

करी पत्ता के उपयोग

- करी पत्ता का उपयोग सब्जी, दाल, सांभर जैसे व्यंजनों में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

- करी पत्ते की पकौड़ी बनाकर सेवन कर सकते हैं।

- करी पत्ता को फ्राई करके फूड गार्निशिंग के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

- करी पत्ता की चटनी भी बनाई जाती है।

- करी पत्ता का पेस्ट बनाकर त्वचा पर लगाया जा सकता है।

- करी पत्ता का पेस्ट बनाकर स्कैल्प पर हेयर पैक की तरह इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

करी पत्ता के फायदे

- जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनके लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से वजन कंट्रोल रहता है। इसके लिए करी पत्ता को उबालकर उस पानी में शहद मिलाकर सेवन करना चाहिए।

- करी पत्ता का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो इससे शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- करी पत्ता का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि करी पत्ता में आयरन और विटामिन सी की मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

- करी पत्ता का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता विटामिन्स से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

- करी पत्ता का सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो शरीर में बढ़े खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है।

- करी पत्ता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो अपच, एसिडिटी (Acidity) जैसी शिकायत को दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

- करी पत्ता का सेवन संक्रमण (Infection) से बचाव करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि करी पत्ता में एंटीबायोटिक और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं। जो संक्रमण के प्रभाव को कम करते हैं।

करी पत्ता के नुकसान

- करी पत्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।

- गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को करी पत्ता का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

- करी पत्ता से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानियां हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications