मिश्री के उपयोग, फायदे और नुकसान-Mishri Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

मिश्री के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मिश्री के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मिश्री (Mishri) का सेवन स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मिश्री औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। साथ ही मिश्री में कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जो एक स्वस्थ शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं।मिश्री में आवश्यक विटामिन, खनिज और एमिनो एसिड पाये जाते हैं। लेकिन मिश्री का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए, अधिक मात्रा में सेवन करने से स्वास्थ्य को फायदे की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं मिश्री के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मिश्री के उपयोग, फायदे और नुकसान (Mishri Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

मिश्री के उपयोग

- मिश्री को सौंफ के साथ माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

- मिश्री को गर्म दूध में मिलाकर रात में पिया जा सकता है।

- किसी खाद्य पदार्थ में मिठास के लिए इसका उपयोग कर सकते हैं।

मिश्री के फायदे

- गले में खराश या सर्दी जुकाम (Cold) की शिकायत होने पर मिश्री का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मिश्री में कई ऐसे तत्व पाये जाते हैं, जो सर्दी-जुकाम और गले में खराश की शिकायत को दूर करने में मददगार साबित होते हैं।

- मिश्री का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मिश्री विटामिन्स से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आंख संबंधी परेशानियां दूर होती है। साथ ही आंखों की रोशनी भी तेज होती है।

- मिश्री का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि मिश्री में कई विशेष तत्व मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन से करने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

- मिश्री का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि मिश्री में सुक्रोज की अच्छी मात्रा उपलब्ध होती है। जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है।

- मिश्री का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मिश्री में डाइजेस्टिव गुण मौजूद होते हैं, जो खाने को पचाने में मददगार साबित होता है।

- मिश्री का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। इसके लिए मिश्री को पीसकर सौंफ के साथ सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से वजन आसानी से कंट्रोल रहता है।

मिश्री के नुकसान

- मिश्री का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की शिकायत हो सकती है।

- मिश्री से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- मिश्री की तासीर ठंडी होती है, इसलिए सर्दी-जुकाम होने पर इसे एक औषधि के रूप में ही लें, अधिक मात्रा में सेवन करने से समस्या बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava