पिस्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान-Pista Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

पिस्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
पिस्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पिस्ता (Pista) एक ड्राई फ्रटूस है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। पिस्ता का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि पिस्ता पोषक तत्वों का खजाना है। पिस्ता में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, अमीनो एसिड, विटामिन-ए, विटामिन के, विटामिन सी, विटामिन बी-6, विटामिन डी, विटामिन ई, प्रोटीन, कैल्शियम, मैंगनीज, फोलेट जैसे पोषक तत्व पाये जाते हैं, और ये सभी पोषक तत्व एक स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। लेकिन पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए। आइए जानते हैं पिस्ता के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

पिस्ता के उपयोग, फायदे और नुकसान (Pista Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan In Hindi)

पिस्ता के उपयोग

- पिस्ता को दूध में डालकर पिया जा सकता है।

- पिस्ता को रात में भिगोकर सुबह सेवन किया जा सकता है।

- पिस्ता का उपयोग केक में किया जा सकता है।

- पिस्ता का उपयोग मिठाई बनाने में किया जा सकता है।

- पिस्ता को रोस्ट करके सेवन किया जा सकता है।

पिस्ता के फायदे

- आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में एनीमिया (Anemia) यानि खून के कमी की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। क्योंकि पिस्ता में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है।

- पिस्ता में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है। इसलिए इसके सेवन से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- पिस्ता का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि पिस्ता में एक एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है, जो कैंसर के खतरे को कम कर देता है।

- पिस्ता का सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में एंटी-डायबिटीक गुण मौजूद होता है, जो शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

- पिस्ता का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और विटामिन ए आंखों के लिए काफी जरूरी होता है। इसलिए इसके सेवन से आंखे स्वस्थ रहती है।

- पिस्ता का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि पिस्ता में कैल्शियम और विटामिन डी दोनों प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

- आजकल भूलने की समस्या काफी आम समस्या हो गई है, लेकिन अगर आप रोजाना नियमित रूप से पिस्ता का सेवन करते हैं, तो इससे दिमाग को मजबूती मिलती है और स्मरण शक्ति तेज होती है।

पिस्ता के नुकसान

- पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से किडनी (Kidney) संबंधी समस्या हो सकती है। क्योंकि पिस्ता में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है और प्रोटीन की अधिक मात्रा किडनी को डैमेज कर सकती है।

- पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया की शिकायत हो सकती है।

- पिस्ता से कई लोगों को एलर्जी होती है, ऐसे में इसके सेवन से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

- पिस्ता का सेवन डायबिटीज (Diabetes) में फायदेमंद साबित होता है। लेकिन अगर आप शुगर लेवल कम करने की दवा का सेवन कर रहें हैं तो पिस्ता का अधिक मात्रा में सेवन न करें, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल काफी लो हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava