कच्चे केले के 5 उपयोग, 5 फायदे और 3 नुकसान- Kache Kele Ke Upyog, Fayde Aur Nuksan

कच्चे केले के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
कच्चे केले के उपयोग, फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

पके हुए केले (Banana) के फायदों के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन आज हम बात करेंगे कच्चे केले (Raw Banana) के फायदों के बारे में, जी हां कच्चे केले का सेवन स्वास्थ्य को कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि कच्चे केले भी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कच्चे केले का सेवन कई बीमारियों में लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर, विटामिन-सी, विटामिन-बी6, विटामिन-ए, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन हां कच्चे केले का भी सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं कच्चे केले के फायदे और नुकसान क्या-क्या है।

कच्चे केले के 5 उपयोग, 5 फायदे और 3 नुकसान

कच्चे केले के उपयोग

1- कच्चे केले की सब्जी बनाई जा सकती है।

2- कच्चे केले का उपयोग कोफता बनाने के लिए कर सकते हैं।

3- कच्चे केले की टिक्की बनाई जा सकती है।

4- कच्चे केले का हलवा बनाया जा सकता है।

5- कच्चे केले का चोखा बनाया जा सकता है।

कच्चे केले के फायदे

1- कच्चे केले का सेवन पाचन (Digestion) संबंधी समस्याओं को दूर करने में काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर पाया जाता है। इसलिए कच्चे केले का सेवन करने से पाचन क्रिया सुचारू रूप से काम करती है, साथ ही पेट से जुड़ी कई बीमारियां दूर होती है।

2- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए कच्चे केले का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर के साथ-साथ एंटी डायबिटिक प्रभाव भी पाया जाता है, इसलिए अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।

3- कच्चे केले का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि कच्चे केले में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है, जिससे भूख कम लगती है और वजन आसानी से कम होता है।

4- बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां (Bones) भी कमजोर होने लगती है। लेकिन अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि कच्चे केले में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।

5- कच्चे केले में विटामिन ए, विटामिन सी, जिंक जैसे तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप कच्चे केले का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। जिससे आपका शरीर बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम हो जाता है।

कच्चे केले के नुकसान

1- कच्चे केले से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- कच्चे केले का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी शिकायत हो सकती है।

3- जिन लोगों का शुगर लेवल लो रहता है, उनको कच्चे केले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल और भी कम हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications