वजन कम करने के लिए कलौंजी के फायदे

वजन कम करने के लिए कलौंजी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
वजन कम करने के लिए कलौंजी के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

अगर आप अपने बढ़ते वजन से परेशान रहते हैं, तो ऐसे में आप कलौंजी का बीज का लाभ उठा सकते हैं। ये स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी होते हैं। कलौंजी की मदद से आप वजन कम कर सकते हैं। शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए आप कई तरह से कलौंजी का सेवन कर सकते हैं। वहीं, कलौंजी के बीज शरीर में पित्त दोष को दूर कर सकता है, जिससे वजन को तेजी से घटाने में मदद मिलती है। जानते हैं वजन कम करने के लिए कलौंजी के फायदे।

वजन कम करने के लिए कलौंजी के फायदे : Vajan Kam Karne Ke Liye Kalonji Ke Fayde In Hindi

कलौंजी और गर्म पानी - अगर आप रोजाना कलौंजी को गर्म पानी के साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर का वजन कम हो सकता है। इसके लिए 1 गिलास पानी गर्म करें। इसके बाद इसमें 1 चम्मच नींबू का रस डालें। अब कलौंजी के बीज के साथ इस पानी को पिएं।

कलौंजी और नींबू - वजन कम करने के लिए नींबू और कलौंजी का सेवन किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले कलौंजी के बीज में नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद अब इसे धूप में दो दिन के लिए सुखा लें। फिर जब ये सुख जाए तो पूरे दिन में दो बार इस बीज का सेवन करें। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।

खाने में इस्तेमाल करें - जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए कलौंजी के बीजों का खाने के रूप में इस्तेमाल करना फायदेमंद होगा। कलौंजी को आप सब्जी, चटनी और सलाद के साथ मिक्स करके खाएं। इससे आपका वजन काफी तेजी से कम हो सकता है। साथ ही वजन घटाने weight loss में आपको मदद मिल सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
App download animated image Get the free App now