वजन कम करने में रागी है असरदार, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे 

वजन कम करने में रागी है असरदार, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे
वजन कम करने में रागी है असरदार, जानिए इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

आज के समय में बढ़ता वजन सभी की परेशानी बनता जा रहा है। इसके लिए लोग क्या नहीं करते। कोई जिम जाकर पसीना बहाता है, तो कोई डाइट करता है, लोग वजन को कम करने के लिए बहुत प्रयास करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं रागी का सेवन भी आपको कितने फायदे पहुंचा सकता हैं। जी हां, रागी जिसे हम मंडुआ के नाम से भी जानते हैं, ये हमारी सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इतना ही नहीं ये वजन को कम करने में भी बहुत मददगार साबित होता है। रागी में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, मिनरल्स, एनर्जी ये सभी रागी के बहुत महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। जिनके सेवन से हमारी हेल्थ को बहुत फायदे मिलते हैं। तो आइए जानते हैं रागी से होने वाले फायदे-

रागी से मिलने वाले फायदे - Ragi Se Milne Vale Fayde-

Benefits Of Ragi

1. एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) गुणों से भरपूर होता है रागी।

2. एंटी-इंफ्लेमेटरी - शरीर में किसी भी तरह की सूजन को कम करता है रागी।

3. डायबिटीज (diabetes) के रोगियों के लिए रागी के फायदे

4. रागी में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं

5. वजन कम करने के लिए रागी बहुत ही फायदेमंद है।

6. कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) को कम करने के लिए रागी बहुत असरकारक है।

8. हड्डियों (Bones) की मजबूती के लिए रागी बहुत ही उपयोगी होती है।

10. त्वचा (Skin) को ग्लोइंग बनाने के लिए रागी का सेवन करना चाहिए।

वजन को कम करने के लिए आप इस तरह से करें रागी का इस्तेमाल - Vajan Ko Kam Karne Ke Liye Aap Is Tarah Se Kare Ragi Ka Istemal In Hindi

रागी हलवा (Ragi Halwa) - ज्यादातर लोग मीठे खाने के शौकीन होते हैं और ऐसे में जब उन्हे मीठा खाने का मन होता है, तो वे किसी भी तरह के मीठे का सेवन कर लेते हैं। लेकिन अगर आप इसकी जगह गुड़ से बना रागी का हलवा बनाकर खाएंगे, तो ये आपके मीठे की भूख को शांत तो करेगा ही, साथ ही इसके सेवन से वजन भी नहीं बढ़ेगा और आप स्वस्थ भी रहेंगे।

रागी की रोटी (Ragi bread) - गेहूं में पाए जाने वाला ग्लूटेन सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। गेहूं की रोटी खाने की जगह आप रागी के आटे से बनी रोटी (Chapati,Roti) का सेवन करते हैं, तो ये आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी होगी। यही नहीं इससे वजन को कम करने में भी बहुत मदद मिलेगी।

रागी के डोसा (Ragi dosa) - रागी से बना डोसे का भी आप सेवन कर सकते हैं। रागी से बना डोसा खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। साथ ही सेहत के लिए भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। ये वजन को कम करने में भी मदद करेगा।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications