प्रेगनेंसी में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए: Pregnancy Mein Kaun Si Sabji Nahi Khane Chahiye

फोटो- moms kids education
फोटो- moms kids education

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को अपने खानपान पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती हैं। ऐसे समय में महिला जो भी खाती है उसका सीधा असर होने वाले बच्चे पर पड़ता हैं। प्रेगनेंसी के समय ताजी सब्जियों का सेवन करना महिलाओं के लिए बहुत ही फायदेमंद होता हैं। इन सब्जियों के सेवन से प्रेगनेंसी में आयरन की कमी पूरी की जा सकती है। लेकिन ऐसे भी कुछ सब्जियां होती है जो प्रेगनेंसी के समय खाने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें: पेट कम करने की एक्सरसाइज: Pet Kam Karne Ki Exercise

प्रेगनेंसी में ये सब्जी नहीं खानी चाहिए -

प्रेगनेंसी के समय महिलाओं को ताजी सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती हैं। लेकिन महिलाओं को प्रेगनेंसी में ये सब्जी नहीं खानी चाहिए जैसे की -

प्रेगनेंसी के दौरान न खाएं कच्ची सब्जियां - प्रेगनेंसी में महिलाओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण सलाह ये होती है कि वो कच्ची सब्जी खाने से बचें। साथ‍ ही ये भी महत्वपूर्ण है कि आप जो भी खाए वो अच्‍छे से धुला हुआ और साफ हो।

प्रेगनेंसी में आड़ू खाने से बचे - फल का सेवन सेहत के लिए अच्छा होता है, लेकिन प्रेगनेंसी में आडू के सेवन से बचना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

ये भी पढ़ें: भूख बढ़ाने के उपाय: Bhukh Badhane ke Upay

प्रेगनेंसी में बैंगन की सब्जी खाने से बचे – बैंगन एक ऐसी सब्जी है जिसका उपयोग हर घर में लगभग रोज ही किया जाता हैं। इसमें पोषक तत्वों और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है इसलिए बैंगन को काफी हेल्दी सब्जी माना जाता है। लेकिन प्रेगनेंसी के समय बैंगन का सेवन से बचने की कोशिश करना चाहिए। बैंगन में साइटोहार्मोन्स (Cyto hormones) होते हैं जो पीरियड लाने में मदद करते हैं।

करेला - करेला एक बहुत हेल्दी सब्जी है, जिसे खाने से ढेर सारे लाभ मिलते हैं। प्रेगनेंसी में आप थोड़ा करेला खा सकती हैं। लेकिन करेले का ज्यादा सेवन आपको प्रेगनेंसी के दौरान परेशान कर सकता है।

अदरक - अदरक खाना प्रेगनेंसी में फायदेमंद माना जाता है क्योंकि ये मिचली और मॉर्निंग सिकनेस को खत्म करता है साथ ही इम्यूनिटी बढ़ाता है और इंफेक्शन से बचाता है। लेकिन प्रेगनेंसी में अदरक सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि ज्यादा खाने से महिला को गर्भपात भी हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: छाती में गैस के लक्षण: Chaati Mein Gas Ke Lakshan

Edited by Naina Chauhan