भूख बढ़ाने के उपाय: Bhukh Badhane ke Upay

फोटो- Nirogijivan
फोटो- Nirogijivan

शरीर में दिखने वाले कई संकेत बहुत अहम होते है। इसमें भूख न लगना भी शामिल है। यूं तो भूख न लगना एक बहुत सामान्य लक्षण है, लेकिन यह किडनी फेल होने से लेकर कैंसर तक के संकेत देता है। कई बार पेट की समस्या के चलते भूख ख़त्म हो जाती है। अगर आपको भी समय पर भूख नहीं लगती हैं, तो आज आपके साथ कुछ घरेलू उपाय शेयर करने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय से हानि: Giloy Se Hani

भूख बढ़ाने के घरेलू उपाय -

अजवाइन - पाचन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए अजवाइन का इस्तेमाल किया जाता है। गुनगुने पानी के साथ लेने से यह पाचन प्रणाली पर प्रभावी रूप से काम करती है। भूख बढ़ाने के उपाय के रूप में अजवाइन का इस प्रकार इस्तेमाल कर सकते हैं।

अदरक - अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव, ग्लूकोज-सेंसिटाइजिंग व स्टिमुलेटरी गुण होते है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल ट्रैक्ट पर प्रभावी रूप से काम करता है। भूख लगने के तरीके के रूप में अदरक का इस प्रकार सेवन किया जा सकता है।

धनिया - भूख बढ़ाने के उपाय के रूप में धनिये का प्रयोग किया जा सकता है। इसकी पत्तियां एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से समृद्ध होती हैं और पाचन क्रिया में सुधार कर भूख को बढ़ाने का काम कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: गिलोय का काढ़ा कितना पीना चाहिए: Giloy ka kadha kitna Pina Chahiye

आंवला - आंवला में विटामिन-सी और गैस्ट्रोप्रोटेक्टिव गुण होते हैं, भूख बढ़ाने के लिए आंवला फायदेमंद होता है। यह पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम कर सकता है।

नींबू - भूख बढ़ाने की दवा के रूप में नींबू का प्रयोग किया जा सकता है। नींबू विटामिन-सी से समृद्ध होता है, जो पेट को साफ कर पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है।

ग्रीन टी का सेवन करें - ग्रीन टी को भूख बढ़ाने के लिए अच्छा घरेलू उपाय माना जाता है। इसके नियमित सेवन से सिर्फ भूख ही नहीं बढ़ती है बल्कि, ये कई बीमारियों में भी आपका हेल्प करती हैंं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

इसे भी पढ़ें: गिलोय जूस के फायदे: Giloy Juice Ke Fayde