पेट कम करने की एक्सरसाइज: Pet Kam Karne Ki Exercise

फोटो- healthdear
फोटो- healthdear

व्यक्ति के पेट पर जितना ज्‍यादा फैट होता है, उतना ही ज्‍यादा बीमारियों का खतरा भी बढ़ेता। हालांकि, संतुलित आहार, एक्सरसाइज और योग की मदद से काफी हद तक बैली फैट को कम किया जा सकता है। कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जिनकी मदद से आप पेट की चर्बी को कम समय में कम सकते हैं।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

पेट पर चर्बी जमा होने के कारण -

पेट पर थोड़ी-बहुत चर्बी का होना सामान्य है। लेकिन अगर यह चर्बी जरूरत से ज्यादा होती है, तो कई बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। क्या है पेट की चर्बी के कारण जानते हैं।

आनुवंशिक - व्यक्ति के शरीर में कुछ फैट सेल आनुवंशिक तौर पर विकसित होते हैं। वहीं अगर किसी के परिजन इस परेशानी से ग्रस्त रहे हैं, तो आने वाली पीढ़ी को भी यह समस्या होने की आशंका हो सकती है।

खराब गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल प्रक्रिया - व्यक्ति की उम्र बढ़ने के साथ-साथ पाचन तंत्र भी कमजोर होने लगता है। इसके साथ ही गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम भी प्रभावित होने लगता है। जिसकी वजह से भी पेट की चर्बी बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

पेट की चर्बी कम करने के लिए एक्सरसाइज -

दौड़ना - शरीर को फिट रखने के लिए रनिंग से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। दौड़ लगाने से दिल अच्छे से काम कर पाता है और अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है, जिससे धीरे-धीरे चर्बी कम हो सकती है।

साइकिलिंग - पेट कम करने के लिए एक्सरसाइज के रूप में आप साइकिलिंग कर सकते हैं। इससे पैरों, टांगों और जांघों की अच्छी एक्सरसाइज हो सकती है। इसके साथ ही इससे शरीर की चर्बी व कैलोरी भी कम हो सकती है।

सिट-अप - पेट कम करने के लिए सिट-अप बहुत अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। इस आसान एक्सरसाइज से न सिर्फ पेट की बल्कि शरीर के अन्य हिस्से का फैट भी कम हो सकता है।

प्लैंक -

पेट कम करने के लिए प्लैंक एक्सरसाइज भी लाभकारी होती है। इसे करने से चर्बी कम होने के साथ ही शरीर का संतुलन भी बेहतर हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

Edited by Naina Chauhan