चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

फोटो- youtube
फोटो- youtube

हर किसी के स्वस्थ के लिए हेल्दी खानपान बहुत जरूरी है। लेकिन आज के समय में लोग इन सब पर ध्यान ही नहीं देते। जिसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और साथ ही इम्यूनिटी भी कमजोर होने लगती है। धीरे-धीरे शरीर में रोग शुरू हो जाते हैं। शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए चना और किशमिश खाना चाहिए। चने और किशमिश खाने से सेहत को फायदा मिलता है। किशमिश के सेवन से कैंसर और किडनी संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। साथ ही शरीर की कमजोरी को दूर कर, एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी किशमिश बहुत फायदेमंद है। वहीं चने में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और कैल्शियम होता है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे: khali pet bel ka juice peene ke fayde

चना औऱ किशमिश खाने के फायदे-

कब्ज की समस्या दूर होती है- अगर किसी को कब्ज की परेशानी रहती है तो इसके लिए चना और किशमिश खाना बहुत लाभकारी होता है। इन दोनों चीजों में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए- चने में प्रोटीन,कार्बोहाइड्रेट,फाइबर,पोटेशियम,कैल्सियम,आयरन,विटामिन B-6,मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, और किशमिश में पोटेशियम, आयरन,विटामिन बी-6 की अच्छी मात्रा होती। इन दोनों के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट नीम की पत्ती खाने के फायदे: subah khali pet neem ki patti khane ke fayde

खून की कमी दूर होती है- चना और किशमिश खाने से शरीर में खून बढ़ता है। इन दोनों चीजों मे आयरन होता है जो खून बढ़ाने में मदद करता है। जो लोग एनीमिया के शिकार हैं उनके लिए इसका सेवन लाभकारी होता है।

बुखार दूर करने के लिए- किशमिश में एंटी बायोटिक तत्व होते हैं जो बुखार दूर करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इससे शरीर में एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

चना और किशमिश खाने का तरीका-

अगर आप चना और किशमिश खाना चाहते हैं तो सबसे पहले एक मुट्ठी चने लें और 5 से 20 किशमिश। इन दोनों को रात में भिगो दें। सुबह पानी पीने के आधे घंटे बाद इन दोनों चीजों का सेवन करें। चने और किशमिश खाने के बाद कम से कम एक घंटा कुछ भी ना खाएं और ना पिएं।

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी बढ़ाने के घरेलू उपाय: immunity badhane ke gharelu upay