Create

खाली पेट बेल का जूस पीने के फायदे: khali pet bel ka juice peene ke fayde

फोटो- hari bhoomi
फोटो- hari bhoomi

गर्मी का मौसम आते ही लोग बेल का सेवन करना शुरू कर देते हैं। बेल न सिर्फ गर्मी से राहत दिलाता है बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं से भी मुक्ति दिलाता है। बेल के सेवन से शरीर को लू से बचाने में मदद मिलती है। बेल का फल ही नहीं बल्कि इसके हर हिस्से का इस्तेमाल सेहत बनाने और सौंदर्य निखारने के लिए किया जा सकता है। बाहर से इसका फल बेहद कठोर होता है लेकिन अंदर का हिस्सा मुलायम, गूदेदार और बीजों से युक्त होता है। बेल में प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन, थायमीन, राइबोफ्लेविन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

खाली पेट बेल का जूस पीने के लाभ-

पेट की बीमारी- बेल का जूस पेट के रोगों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। बेल का जूस रोजाना सेवन करने से कब्ज, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या को दूर कर सकते हैं। इसके साथ ही इसका सेवन लू से बचाने में भी मदद करता है।

दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाव- बेल के जूस में घी मिलाकर पीने से दिल की बीमारियां दूर रहती है। इसके साथ ही बेल जूस ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखने में मदद करता है।

कोलेस्ट्राल कम करता है- अगर आप रोजाना बेल का जूस पीते हैं तो इसके सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को संतुलित बनाए रखने में मदद मिलती है।

दस्त और डायरिया होने पर फायदेमंद- बेल की तासीर ठंडी होती है। इसके सेवन से दस्त और डायरिया में राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं: sugar me paneer khana chahiye ya nahi

खून साफ होता है- बेल के जूस में हल्का गर्म पानी और शहद मिलाकर पीने से खून साफ होता है। जिन लोगों को त्वचा पर दाग-धब्बे रहते हैं उनके लिए इसका सेवन लाभकारी है।

कैसे पीना चाहिए बेल जूस-

बेल का जूस आप सुबह खाली पेट या फिर दोपहर के समय पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि खाने के तुरंत बाद या फिर चाय-कॉफी के बाद बेल जूस नहीं पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें: शुगर में दही खाना चाहिए या नहीं: sugar me dahi khana chahiye ya nahi

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment