शुगर में दही खाना चाहिए या नहीं: sugar me dahi khana chahiye ya nahi

फोटो- youtube
फोटो- youtube

दही को स्वास्थ्य के लिए खजाना माना जाता है। दही का इस्तेमाल खाने के अलावा भी लोग करते हैं जैसे की बालों को संवारने औऱ चेहरे को निखारने के लिए। लेकिन क्या आप जानते हैं इन सबसे अलग भी दही खाने के हैरान कर देने वाले फायदे हैं। पेट और पाचन को सही रखने के लिए हर रोज दही का सेवन करना चाहिए। ऐसा करने से डायबिटीज टाइप -2 का खतरा कम होता है। दही को लो ग्लाइस्मिक इंडेक्स में शामिल किया गया है, जिसके सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा नहीं बढ़ती और आसानी से पच भी जाती है। दही के सेवन से एलडीएल कॉलेस्ट्रॉल लेवन कम होता है। शुगर के मरीजों को केवल खाना पेट भरने के लिए नहीं होता, बल्कि ब्लड शुगर लेवल की मात्रा को संतुलित रखने में भी सहायक होता है। इसलिए जरूरी है कि वह अपने खानपान पर हमेशा ध्यान रखा जाए।

ये भी पढ़ें: रात को सोते समय अजवाइन खाने के फायदे: raat ko sote samay ajwain khane ke fayde

शुगर में दही खाने के फायदे-

शुगर के मरीजों को अपने खाने पीने का खास ख्याल रखना चाहिए। कुछ चीजों से उन्हें परहेज करना चाहिए तो कुछ ऐसी चीजें हैं जिसे खाने से शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।

कॉलेस्ट्रॉल लेवल कम- दही के सेवन से कॉलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसेराइड लेवल पर कंट्रोल किया जा सकता है। बिना फैट वाले दूध से बना दही का सेवन शुगर के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें: शुगर में पनीर खाना चाहिए या नहीं: sugar me paneer khana chahiye ya nahi

पाचन के लिए- दही के सेवन से पाचन सही रहता है इसलिए हर किसी को दही का सेवन करना चाहिए। लेकिन फ्रिज में रखी दही को निकालकर तुरंत नहीं खाना चाहिए। कम से कम एक घंटे बाद इसका सेवन करें।

प्रोटीन मिलता है- दही में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है जो शरीर के लिए लाभकारी है। इसके सेवन से शरीर की हड्डियां भी मजबूत रहती है। लेकिन ध्यान रहें कि डायबिटिक लोगों को 45 से 60 ग्राम कार्बोहाइड्रेट प्रति भोजन अपने आहार में शामिल करना चाहिए। आपका खाना शरीर में में कितनी कैलोरी बढ़ा रहा है इस बात का ख्याल रखें। मरीज की सेहत के लिए अच्छा रहेगा।

ऊंटनी के दूध की दही- अगर कोई टाइप 1 डायबिटीज़ से ग्रस्त है तो उन लोगों को ब्लड शुगर लेवल और इन्सुलिन की ज़रूरत को कम करने के लिए ऊंटनी के दूध की दही का सेवन करना चाहिए। ऊंटनी के दूध का इस्तेमाल करने पर डायबिटीज़ से जुड़ी किडनी, लीवर और घाव देर से भरने जैसी परेशानियों से बचने या इससे उबरने में मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट शहद खाने के फायदे: khali pet shahad khane ke fayde

Edited by Naina Chauhan