सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

फोटो- jagran
फोटो- jagran

कई बार लोगों को खाना खाने के बाद सीने में जलन की समस्या हो जाती है। बता दें कि खाना खाने के बाद अगर सही तरीके से पाचन नहीं होता तो उसकी वजह से पेट में एसिड बन जाता है। जिसकी वजह से सीने में जलन महसूस होती है। एसिडिटी से जल्द राहत पाना जरूरी होता है। क्योंकि ये हमें असहनीय दर्द महसूस करा सकते हैं। आमतौर पर इसके लिए लोग ओमेप्राजोल जैसी दवा लेते है। हालांकि, व्यक्ति की जीवनशैली और खानपान में कुछ बदलाव करके भी सीने में जलन की दिक्‍कत को कंट्रोल किया जा सकता है। जानते हैं सीने में जलन के घरेलू उपचार।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

सीने की जलन दूर करने के लिए घरेलू तरीके-

एलोवेरा जूस- आप में से कई लोग एलोवेरा जूस का सेवन जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा जूस के सेवन से एसिड की समस्या कम होती है और जलन से भी राहत मिलती है। अगर किसी के सीने में जलन हो रही है तो उसे एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए।

मुलैठी का सेवन- अगर किसी के सीने में जलन की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए मुलैठी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से जलन में तुरंत आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

तुलसी- बीमारियों को दूर करने के लिए तुलसी का सेवन बहुत अच्छा होता है। इसके लिए सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को चबा लीजिए। इससे आपका पेट दिन भर ठंडा रहेगा और गैस या जलन की शिकायत नहीं होगी।

केला- इस फल में मौजूद विटामिन पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इससे पेट में ऐंठन को रोकने में मदद मिलती हैं। केला लो एसिड फल होता है। इसके सेवन से सीने में जलन को सही किया जा सकता है।

पुदीना- पेट को आराम देने के लिए पुदीना बहुत लाभकारी है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है। इसके सेवन से सीने की जलन से राहत मिलती है। पेट दर्द में बहुत लाभकारी है पुदीना।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications